देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री कृष्णाजीराव पवार महाविद्यालय एवं तुकोजीराव पवार विज्ञान महाविद्यालय में सीएए के समर्थन में अभियान चलाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कानून के समर्थन में बेनर, पोस्टर लेकर नारेबाजी की तथा छात्रों को सीएए के बारे में जानकारी दी। परिषद के कॉलेज इकाई अध्यक्ष हर्षित खत्री एवं मंत्री राज यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा नागरिक संशोधन कानून बनाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कानून का पूर्ण रूप से समर्थन करता है। देश में कई राज्यों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक रूप से इस कानून के विरोध की आड़ में उपद्रव के साथ नागरिकों के बीच भ्रमण जानकारियां फैलाकर उन्हें सांप्रदायिक रूप से भड़का कर देश की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के समस्त परिसरो मे आमजन व छात्रों को इस कानून के बारे में जानकारी देने का अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी नगरमंत्री सावन कौशल ने दी।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

