नारायणकुटी सन्यास आश्रम पर श्री शिव महापुराण का आयोजन 24 से

देवास। श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम माता टेकरी रोड पर 24 से 30 दिसम्बर तक शिव महापुराण कथा का आयोजन स्वामी श्री सुरेशानंद जी तीर्थ महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। बालाजी धाम आश्रम दयाल बाग आगरा केे परम पूज्य श्री अरविंद जी महाराज अपने श्रीमुख से श्री शिव महापुराण का श्रवण करवाएंगे। कथा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
कार्यक्रम में 25 दिसम्बर को शाम 7.30 बजे कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा रात्रि 8 बजे शिवानंद लहरी ग्रंथ का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्य यजमान बैंगलोर के कृष्ण मोहन गुप्ता तथा श्रीमती वीणा गुप्ता रहेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply