इनरव्हील क्लब मंडल 304 की डिस्ट्रिक चेयरमतेन की आधिकारिक यात्रा

देवास। इनरव्हील क्लब मण्डल 304 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन दीपा कचोलिया अधिकारिक यात्रा पर देवास आई। उन्होंने क्लब के सदस्यों केे साथ वृद्धाश्रम बसेेरा में कंबल भेंट किए। साथ ही हैप्पी स्कूल शासकीय प्राथमिक विद्यालय कालूखेडी में अलमारी भेंट की व बच्चों को स्कूल बेग वितरित किए। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। तत्पश्चात खेड़ापति इंटरनेशनल होटल में क्लब के पदाधिकारियों से क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर रोटरी क्ल्ब अध्यक्ष सुधीर पंडित, जी.एस. चंदेेल, श्री तिवारी, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रेखा पांचाल, सचिव सुनीता पाटिल, सायरा कुरेशी, नीला तिवारी, पुष्पा शर्मा, तला सोनी, राजेश्वरी जोशी, रूपाली पुरोहित, निर्मला दसानिया, दुर्गा पोरवाल, सरोज तिवारी, गीता मूंदड़ा, मीना वर्मा, सावित्री जायसवाल, मनोरमा बर्मन, नीलू सक्सेना, ममता गुप्ता, चंद्रकला शर्मा, शीला श्रीवास्तव, प्रज्ञा कानूनगो आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply