क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं देने होली ट्रिनिटी चर्च पहुचे मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

देवास। ईसाइयों के प्रमुख त्योहार, प्रभु यीशू के जन्मदिवस पर क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनायें देने देवास स्थित होली ट्रिनिटी कैथोलिक चर्च पहुचे मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा।
क्रिसमस के पवित्र त्योहार को मनाने के लिए एवं मप्र सरकार की ओर से ईसाई समाज जनों को शुभकामनाएं एवं आपसी भाईचारे का संदेश देंने आए मंत्री श्री वर्मा। आज मध्य रात्रि से ही प्रार्थना का दौर शुरू हो जाएगा, ईसा मसीह और माता मरियम के समक्ष कैंडल प्रज्जवलित कर क्रिसमस पर्व की शुरुआत होगी, सभी प्रदेश वासियो को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएँ।
इस गारिमामय कार्यक्रम मे जिला कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडेय, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कॉंग्रेस जन एवं ईसाई समुदाय के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply