पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनेगी

25 दिसंबर को सेवा कार्य करेंगे भाजपा कार्यकर्ता,
भाजपा कार्यालय सहित मंडल स्तर पर होंगे आयोजन

देवास। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सुशोभित स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा संगठन सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाएगा। सुशासन दिवस के साथ ही विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
भाजपा प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि स्व. अटल जी के जन्म जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय पर दोपहर 1 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही मंडल स्तर पर भी विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विधायकों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठजन उपस्थित होंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply