देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण समाज के गौरव महामना पं. मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाएगी। 25 दिसम्बर, बुधवार को प्रात: 9.30 बजे सिविल लाइन रोड़ स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के समीप प्रतिमा स्थल पर महामना पंडित श्री मालवीय जी की प्रतिमा एवं अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा।
समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, महिला मंडल अध्यक्ष यशोधरा शर्मा, युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास, सतीश दुबे, दिनेश मिश्रा ने ब्राह्मण समाजजनो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी।