देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण समाज के गौरव महामना पं. मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। प्रात: 9.30 बजे सिविल लाइन रोड़ स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के समीप प्रतिमा स्थल पर महामना पंडित श्री मालवीय जी की प्रतिमा दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया। स्व. अटल जी के चित्र पर माल्र्यापण किया। समाज अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को इन महान शख्सियतों के जीवन से सीखना चाहिए। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करे, जिससे समाज के साथ ही देश का भी नाम गौरवान्वित होगा। कार्यक्रम में शहर में स्थापित होने वाली पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रस्तावित मूर्ति (मॉडल) महापौर पं. सुभाष शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर किशोर पंडिया, सतीश दुबे, रमेश व्यास, डॉ सुरेश शर्मा, रामनारायण दुबे, रमेश चौबे, दिलीप शर्मा, श्याम पेशकार, किशोर दुबे, ओपी तिवारी, शंकरलाल शर्मा, ओपी शर्मा, गौरी शंकर चौबे, नवीन दुबे, आशुतोष दुबे, शिवनारायण पंड्या, शरद शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा, ओम जोशी, सचिन जोशी, टिंकू शुक्ला, गंगेश्वर जोशी, लीलाधर तिवारी, डॉ कमल शर्मा, यशवंत तिवारी, महिला संघ अध्यक्ष यशोधरा शर्मा, विनीता व्यास, ममता शर्मा, आशा शर्मा, श्रीमती पेशकार, प्रतिभा शर्मा, हनसा पाठक, युवा संघ समीर शर्मा, आकाश अवस्थी, विमल शर्मा, रितेश शर्मा, भरत व्यास, मयंक उपाध्याय, प्रतीक शास्त्री, नरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, अश्विन शर्मा, सुदर्शन दुबे, रोहित उपाध्याय, रजत जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन, महिला संघ व युवा संघ के साथी उपस्थित थे। आभार युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने माना। उक्त जानकारी नयन कानूनगो ने दी।
Related Posts '
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...

