देवास। देश-दुनिया में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बजरंग सेना प्रमुख व गौ सेवक उमेश चौधरी ने जनहित में निर्णय लेते हुए 25 मार्च को हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में निकलने वाली जिले की सबसे बड़ी भगवा यात्रा को नही निकालने का निर्णय लिया है। चौधरी व बजरंग सेना के सभी […]
Author: Vijendra Upadhyay
कोरोना वायरस के साए में ऑनलाइन परीक्षा का संचालन
देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल देवास द्वारा कक्षा नवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा ऑनलाइन संचालित होने की जानकारी देते हुए विद्यालय की आकादमिक डायरेक्टर डॉ. एस. परिमला ने बताया कि फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल देवास का एकमात्र ऐसा स्कूल है जो कि इस तरह से वार्षिक परीक्षा का संचालन कर रहा है। सभी विद्यार्थी इन […]
BS-IV टू-व्हीलर खरीदने का आखिरी मौका
देवास/ 31 मार्च 2020 की समयसीमा के साथ, BS-IV वाहनों की बिक्री बंद हो जाएगी, ऐसे में ग्राहकों के पास इस सप्ताह अपनी खरीदारी करने और लगभग 10,000 रुपये का लाभ उठाने का आखिरी मौका है। अधिकांश कंपनियां BS-IV उत्पालदों पर आकर्षक योजनायें चला रही हैं जिनके द्वारा ग्राहकों को इन कीमतों में लगभग 15,000 […]
शासकीय वाहन चालक संघ देवास द्वारा वाहन चालकों को मास्क का किया वितरण
देवास 20 मार्च 2020/ आपकी सजगता से ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। सभी लोग सावधानियां बरते तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उक्त बातें आज शासकीय वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक सोनी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का वितरण करते हुए कही। शासकीय वाहन चालक संघ के […]
कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने फेसबुक के माध्यम से आमजनों से कोरोना वायरस के संबंध में किया संवाद
जनता कर्फ्यू का पालन करने का सभी से किया आग्रह देवास, 20 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने आज शुक्रवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संबंध में सीधा संवाद किया। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने Collector Dewas (कलेक्टर देवास) फेसबुक पेज पर लोगों द्वारा पूछे गये प्रश्नों […]
हिन्दू नववर्ष पर स्वस्तिक के साथ घर-घर लहरायेगा भगवा
देवास। हिन्दू नववर्ष अर्थात गुड़ी पड़वा को सांस्कृतिक उदय का पर्व माना जाता है। ब्रम्हाजी द्वारा सृष्टि की उत्पत्ति से जुड़े इस पुनीत पर्व से कई प्रसंग जुड़े हुए है। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक, विक्रम संवत्सर की स्थापना, सिंधी समाज के आराध्यदेव वरूण अवतार भगवान झुलेलाल का जन्मोत्सव, आर्य समाज की […]
जागरूक परिवार ने कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए शवयात्रा में वितरित किये मास्क
मार्केट में मास्क की शार्टेज पर भारी पड़ी जागरूकता, परिवार ने अपने हाथों से बनाए मास्क देवास। मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के देवास जिलाध्यक्ष छगनलाल पिपलोदिया की पत्नी श्रीमती लक्षमी पिपलोदिया का निधन 19 मार्च को हो गया। परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूटा लेकिन यह परिवार अपना सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व निभाने […]
नगर निगम ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु लागू की कार्ययोजना
देवास। नगर निगम देवास ने कोरोना वायरस के बचाव एवं जागरूकता संबंधी कार्ययोजना प्रारंभ की है । निगम आयुक्त संजना जैन ने स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को निर्र्देश दिए है कि सफाई कर्मचारियों को मास्क, हेण्ड ग्लब्स, सेनेटाइजर, साबुन आदि तत्काल उपलब्ध कराएं । डोर टू डोर कचरा वाहन चालकों एवं हेल्परों को कोरोना वायरस […]
निगम के वसुली दलो द्वारा बकाया करो की राशि को वसुलने हेतु सख्ती से कार्यवाही की जा रही है
देवास/ नगर निगम आयुक्त संजना जैन द्वारा वसुली दलो को दिये गये सख्त निर्देश पर शहर के बकाया करदाताओ से करो की वसुली सख्ती से करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमे बकाया करो की वसुली हेतु शहर मे सतत रूप से बकायादारो से करो की राशि की वसुली करने हेतु कुर्की व नल […]
कोरोना वायरस के संबंध में जिला प्रशासन तथा मेडिकल एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
देवास 19 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संबंध में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मेडिकल एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, सीएमएचओ डॉ. आर. के. सक्सेना, श्रीमती रश्मि दुबे तथा मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर […]
कोरोना वायरस से बचाव हेतु औषधि एवं काढ़ा वितरण
देवास 19 मार्च 2020/ जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिरोज बाथम के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय परिसर में आज गुरुवार को संचालित आयुष विंग देवास में त्रिकुट एवं तुलसी पत्र से निर्मित काढ़ा बनाकर आमजनों को पिलाया गया तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु सुझाव दिये गये। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से […]
कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय फेसबुक लाइव पर करेंगे सीधा संवाद
कोरोना वायरस के संबंध में होगा संवाद देवास, 19 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय आज 20 मार्च 2020 शुक्रवार को सायं 4.00 बजे से CollectorDewas (कलेक्टर देवास) के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dewascollector पर लाइव के माध्यम से जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संबंध में सीधा संवाद करेंगे। फेसबुक लाइव के […]
कोरोना वायरस से बचाव के लिये सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे
बोर्ड परीक्षाएँ भी 31 मार्च तक स्थगित देवास 19 मार्च 2020/ राज्य सरकार ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूलों में 31 मार्च, 2020 तक अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में कक्षा-10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ भी 31 मार्च, 2020 तक तत्काल प्रभाव से स्थगित […]
महिलाओं ने दशा माता का किया पूजन, परिवार की खुशहाली मांगी
देवास। स्टेशन रोड़ गीता भवन के पास स्थित पीपल के वृक्ष की महिलाओं ने बुधवार को दशामाता की पूजा अर्चना की। पूजा के लिए महिलाओं सुबह से ही तांता लगा रहा। कृष्ण पक्ष दशमी के अवसर पर महिलाओं ने दशामाता का व्रत रखा। इस अवसर पर दशामाता की पूजा अर्चना कर कथा सुनी। मंदिर संस्थापक […]
नजूल की एनओसी की बाध्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेसजनों ने की कलेक्टर से भेंट
देवास/ मध्यप्रदेश का देवास ही एक मात्र ऐसा शहर है जहां पर शहर में कहीं भी भवन बनाने के लिए नगर निगम से नक्शा पास कराने के पूर्व नजूल विभाग की एनओसी लिया जाना अनिवार्य है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लिए गए इस निर्णय से शहर के हजारों नागरिक लगातार परेशान होते चले […]
कोरोना कोविट-19 के नियंत्रण एवं बचाव हेतु जिला देवास पूर्णतः सतर्क
जिला चिकित्सालय में सर्दी, जुकाम, खांसी हेतु विशेष ओ.पी.डी. की व्यवस्था देवास, 18 मार्च 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना कोविट-19 के नियंत्रण एवं बचाव हेतु कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डे्य के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग जिला देवास पूर्णतः सतर्कता बरतते हुए देवास जिले में कोरोना कोविट-19 के नियंत्रण एवं बचाव के […]
देवास जिला न्यायालय ने कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) की रोक थाम हेतु आवश्यक कदम उठाये
देवास/ जिला अभिभाषक संघ के सचिव प्रवीण शर्मा के अनुसार बताया गया है माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के पत्र क. 345 / 2020 दिनांक 17. 03. 2020 के परिपालन में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा उपरोक्त पत्र के द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिला न्यायालय तहसील न्यायालय एवं अनुविभागीय न्यायालयों में दिनांक 31.03.2020 तक […]
मकान में अवैध शराब रखने वाले को एक वर्ष का कठोर कारावास
देवास/ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला देवास द्वारा आरोपी मेहरबान पिता बनेसिंह राजपूत, आयु 40 वर्ष, निवासी ग्राम लोहाना जिला देवास को म0प्र0 आबकारी अधिनियम 34(2) के अपराध में दोषी पाते हुए 1 वर्ष का सश्रम कठोर कारावास एवं 25000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर जिला देवास द्वारा […]
कोरोना वायरस से घबरायें नहीं, बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरते-कलेक्टर डॉ. पाण्डेय
देवास, 18 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने जिलेवासियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस से घबराये नहीं। कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरते। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में जिला प्रशासन सजग एवं सर्तक है तथा इसके बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां की गई है। सीएचएमओ डॉ. आर. […]
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए माताजी की टेकरी पर आमजनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
-पुजारी परिवार दोनों मंदिरों में पूजन-अर्चना व श्रंगार प्रतिदिन करेंगे -व्यापक जनहित में मंदिर समिति की बैठक में लिया ऐतिहासिक निर्णय देवास 18 मार्च 2020/ वर्तमान में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप है। हम सब को एकजुट होकर कोरोना वायरस को खत्म करना है। इसके लिए हम सब एक होकर प्रशासन का सहयोग […]

