सात दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास में कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सात दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डाॅ. इन्द्रदीप अरोरा द्वारा विद्र्यािर्थयों का परीक्षण किया गया। डाॅ. अरोरा ने विद्यार्थियों की शारीरिक संबंधी विभिन्न समस्याओं जैसे नाक, कान, गला एवं […]

परिचय – देशभक्त अच्युत पटवर्धन

सुरेश जायसवाल, देवास भारत को स्वतन्त्र कराने हेतु अनेक जेलयात्राएँ करने वाले अच्युत पटवर्धन का जन्म 5 फरवरी,  1905 को हुआ था। स्नातकोत्तर उपाधि पाने के बाद इन्होंने 1932 तक अर्थशास्त्र पढ़ाया। अर्थशास्त्र के अध्ययन के दौरान इनके ध्यान में आया कि अंग्रेजों ने भारत की अर्थव्यवस्था को किस प्रकार योजनाबद्ध रूप से चौपट किया […]

किन्नर हत्याकांड – जिसको दी दूसरे की हत्या की सुपारी – उसी ने उतारा मौत के घाट

(मोहन वर्मा – 9827503366) तीन दिन पहले देवास में दिनदहाड़े हुई किन्नर किरन अंसारी की हत्या में अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिल गई है, हत्या में शामिल तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्दार कर लिया गया है जबकि एक अभी भी फरार बताया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार द्वारा […]

4 फरवरी/बलिदान-दिवस “धर्मवीर हकीकतराय”

सुरेश जायसवाल, देवास भारत वह वीरभूमि है, जहाँ हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों में छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे। 1719 में स्यालकोट (वर्त्तमान पाकिस्तान) के निकट एक ग्राम में श्री भागमल खत्री के घर जन्मा हकीकतराय ऐसा ही एक धर्मवीर था। हकीकतराय के माता-पिता धर्मप्रेमी थे। अतः बालपन से ही […]

‘गढ़ आया, पर सिंह गया’ तानाजी मालसुरे

सुरेश जायसवाल, देवास 4 फरवरी/इतिहास-स्मृति सिंहगढ़ का नाम आते ही छत्रपति शिवाजी के वीर सेनानी तानाजी मालसुरे की याद आती है। तानाजी ने उस दुर्गम कोण्डाणा दुर्ग को जीता, जो ‘वसंत पंचमी’ पर उनके बलिदान का अर्घ्य पाकर ‘सिंहगढ़’ कहलाया। शिवाजी को एक बार सन्धिस्वरूप 23 किले मुगलों को देने पड़े थे। इनमें से कोण्डाणा […]

डकैती को अंजाम देने के पहले ही धराई अपराधी गैंग पुलिस को मिली एक और सफलता

(मोहन वर्मा – 9827503366) देवास पुलिस के खाते में एक और सफलता दर्ज हो गई जब 02 फरवरी की रात डकैती की वारदात को अंजाम देने को तैयार बैठे पारदी गिरोह को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा.सात अपराधियों की इस गैंग के पास से पुलिस ने रिवाल्वर,कट्टे सहित धारदार हथियार और जिंदा कारतूस […]

देवास चैरिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

देवास। देवास जिले का प्रथम चैरिटी टूर्नामेंट सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में 13 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा हे। आयोजक सामाजिक संस्था ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसायटी ने बताया कि देवास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर बेटी बचाओ अभियान और पेड़ बचाओ अभियान की जागरूकता फैलाने के लिये क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा […]

ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने गरीब कन्या की शादी करवाई

देवास। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसाईटी दीन दुखियों व जरूरतमंदों की मदद के लिये निरंतर कार्य कर रही है। अपने सामाजिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए देवास शहर की एक गरीब कन्या का विवाह कराया और संस्था के सभी सदस्यों ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष मनोज […]

महिला मुक्केबाजों ने हासिल किए पदक

देवास। बैंगलुरू कर्नाटक स्टेट में 60 वीं सीनियर ओपन महिला एवं पुरूष मुक्केबाजी जो कि महाबलेश्वर के कबड्डी मैदान में 24 से 28 जनवरी को संपन्न हुई जिसमें मध्यप्रदेश देवास जिले की महिला मुक्केबाजों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने मुक्कों के दम पर हासिल कर मध्यप्रदेश को सीनियर मुक्केबाजी की […]

प्राकृतिक जीवन जीने के गुर सिखाए इनरव्हील क्लब और सनातन विचार मंच का आयोजन

देवास। प्राकृतिक जीवन जीने से एक तरफ हम जहाँ स्वस्थ रह सकते हैं, वहीं दूसरी ओर यह हमें अपनी प्रकृति से भी जोड़ता है। कच्चा खाने, परंपरागत तरीकों से पोषण तथा योग के जरिये हम तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। यह बात नईदिल्ली से आए योग संस्थान नई दिल्ली अध्यक्ष ब्रजेन्द्र आर्य ने कही। […]

म.प्र. औद्योगिक पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्न

देवास। म.प्र. औद्योगिक पेंशनर संघ के कोषाध्यक्ष गिरधर शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को ध्वजारोहण के पश्चात म.प्र. औद्योगिक पेंशनर संघ के अध्यक्ष विक्रमसिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें लगभग 250 सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों को जानकारी दी गई कि सांसद मनोहर ऊटवाल के नेतृत्व में जो प्रतिनिधि मण्डल केन्द्रीय श्रम मंत्री […]

सब- जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का समापन देवास के बच्चो ने मारी बाजी

देवास। मध्य प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसो, के सचिव सुदेश सांगते ने बताया कि सब-जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक पायोनियर स्कूल में हुआ, जिसमे बालक वर्ग में अभिषेक परिहार ने स्वर्ण पदक, भोपाल के आदित्य वर्मा ने रजत पदक,तानिष राठोर ने कास्य पदक वही बालिका वर्ग में […]

पथ प्रदर्शक संस्था के अग्रज शिक्षित मुस्लिम विद्यार्थियों का विधायक ने किया सम्मान

देवास । मुस्लिमों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में पथ प्रदर्शक जैसी संस्था का अभूतपूर्व योगदान है और संस्था और इसके सभी सदस्य इसके लिए बधाई के पात्र हैं । उक्त बात देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने बच्चों को चेक वितरित करते समय कहीं । अवसर था उन 6 मुस्लिम बच्चों को […]

सरस्वती ज्ञानपीठ उ.मा.विद्यालय में पुरस्कार वितरण संपन्न

देवास। सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय एवं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में जाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम सोलंकी, अशासकीय […]

जान से मारने व तोड़ फोड़ करने की धमकी को लेकर म.प्र. चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शाखा ने दिया जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

देवास। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगांव में चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौच करने, तोडफ़ोड करने की धमकी देने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने पर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को म.प्र. चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शाखा द्वारा ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगांव में […]

न्यायालय परिसर में चोरी के मुलजिम गिरफ्त में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

( मोहन वर्मा – 9827503366 ) देवास में विगत 19-20 जनवरी की दरमियानी रात को न्यायालय परिसर स्थित सरकारी मालखाना में चोरी और वहीं स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में चोरी के प्रयास में सिविल लाइन्स थाना और क्राईम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है जिसमे टीम आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया है […]