खुशियों की दास्तां – विनोद कुमार मप्र शासन की अनूठी पहल से पहुंच जाएंगे अपने घर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था के लिए सभी को दिया धन्यवाद
देवास, 26 मई 2020/ वर्तमान की पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। इस संकट की घड़ी में श्रमिक एवं मजदूर वर्ग के लोग अपने घरों को जा रहे हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी विनोद कुमार हैं जो ‍कि महाराष्ट्र में काम करने के लिए गए हुए थे। कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉक डाउन लगाया गया जिसके चलते उनके कामकाज ठप्प हो गया। इसी बीच उन्होंने अपने घर आने का फैसला लिया और वे वहां चल दिए। श्रमिक विनोद कुमार ने कहते हैं ‍कि मप्र सरकार की अनूठी पहल से वे अपने घर पहुंच जाएंगे। वे खुश होकर कहते हैं कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बेहतर व्यवस्था की है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं।
श्रमिक विनोद कुमार ने बताया कि वे मुम्बई में रहकर कार्य करते थे। लॉक डाउन के चलते वे वहां फंस गए तथा उन्हें दिनरात चिंता सताने लगी कि वे कैसे अपने घर को जाएं। उन्होंने अपने घर आने का मन बनाया और वे वहां से अपने साथियों के साथ अपने घर के लिए निकले। वे बताते हैं कि बड़वानी से देवास‍ जिले के लिए रवाना हुए। देवास के अरगस गार्डन में उन्हें रोका गया तथा वहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। साथ ही भोजन, पानी प्रदान किया गया। वे बताते हैं कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई तथा अच्छे से उन्हें बस द्वारा सागर भेजा जाएगा जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा से होते हुए वे अपने घर के लिए रवाना होंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply