देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देवास नगर इकाई द्वारा रविवार को दंड संचालन के प्रात्यक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अत्यधिक गरिमापूर्ण एवं अनुशासित कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने तीन चरणों में दंड संचालन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संघ के मालवा प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमृतलाल जी ने मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित करते हुआ कि संघ स्थापना के समय सेही दंड, संघ की पहचान रहा है। दंड संचालन स्वयंसेवकों में साहस और पौरुष जैसे गुणों के विकास में सहायक है। आक्रमणकारी नही, अपितु स्वयं की और परिवार रक्षा में सक्षम कार्यकर्ता का निर्माण दंड संचालन जैसे कार्यक्रमों से होता है। समाज के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिये संगठित और साहसी टोली का निर्माण शाखाओं में हो रहा है।
नगर प्रचार प्रमुख नगेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में नगर के बाल, तरूण एवं प्रौढ़ स्वयंसेवकों ने दंड के क्रमिका, प्रहार एवं भेद पर आधारित प्रयोगों का प्रदर्शन किया। दंड कार्यक्रम की अध्यक्षता चरणजीत सिंह ने की।
