सात दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास में कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सात दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डाॅ. इन्द्रदीप अरोरा द्वारा विद्र्यािर्थयों का परीक्षण किया गया। डाॅ. अरोरा ने विद्यार्थियों की शारीरिक संबंधी विभिन्न समस्याओं जैसे नाक, कान, गला एवं […]

सरस्वती ज्ञानपीठ उ.मा.विद्यालय में पुरस्कार वितरण संपन्न

देवास। सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय एवं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में जाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम सोलंकी, अशासकीय […]

‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18’ से सेन थाॅम एकेडमी सम्मानित

यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी ने भारत सरकार एम. एच. आर. डी. के सान्निध्य में चलाए गए ‘स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय’ एक राष्ट्रीय मिशन के तहत आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। जिलास्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के मापदंडो पर सेन थाॅम एकेडमी ने न केवल […]

फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक क्रीडोत्सव संपन्न

फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा वार्षिक क्रीडोत्सवउत्साह से मानया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में खो खो ,कबड्डी ,टेबल टेनिस ,चेस ,बास्केटबॉल ,स्केटिंग, टग ऑफ वॉर ,200 मी रेस,रिले रेस एवं 100 मी रेस,किक द बॉल ,सैक रेसआदि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों दवारा आकर्षक ड्रिल्स एवं परेड की प्रस्तुति दी गई। […]

ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 69वां गणतंत्र दिवस, वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

69वां गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत संस्था ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज को फहराकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि काज़ी मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब (शहर काज़ी देवास सीनियर) कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक पटवारी साहब (पूर्व अध्यक्ष-जैन समाज) विशेष अतिथि श्री रोहित शर्मा (युवा नेता एवं पूर्व विद्यार्थी […]

सेंट थॉमस स्कूल देवास में अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न

सेंट थॉमस स्कूल बालगढ़ देवास में अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया.. वक्ता मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद श्रीमती कलामोहन महोदया ने अभिभावकों के साथ सीधे संवाद में बच्चों को पठन- पाठन, संस्कारिक, सामाजिक, व्यवहारवादी और आदर्शवादी बनने के गुण सिखाये एव सभी अभिभावकों ने सह्रदयता के साथ सभी गुणों को आत्मसात् किया … कक्षा 10 वीं व […]

गुरुकुल अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल का 7 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन

स्थानीय कटी घाटी स्थित गुरुकुल अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल का 7 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन दिनांक सत्तावीस जनवरी 2018 को संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में देवास विधायक आदरणीय श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थिति कार्यक्रम की अध्यक्षता देवपुत्र के संपादक श्री कृष्ण कुमार जी अस्थाना ने की कार्यक्रम में विशेष अतिथि के […]

साईनाथ मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल में हर्ष उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

देवास । 69 वाँ गणतंत्र दिवस आज साईनाथ मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल में हर्ष उल्लास से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अज़ीज़ मंसूरी थे । अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष हाजी शमशाद एहमद कादरी साहब ने की । विशेष अतिथि के रूप में मन्सूरी समाज के मीडिया प्रभारी शहाबुद्दीन मन्सूरी , ज्योतिषाचार्य […]

बीसीजी पब्लिक हा.से. स्कूल में झण्डा वन्दन कार्यक्रम सम्पन्न।

देवास । बी.सी.जी. पब्लिक हा.से.स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झण्डा वन्दन संस्था के डाॅयरेक्टर श्री समाधान गौतम एवं प्राचार्य श्रीमती विनीता गौतम द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कक्षा 3री से छात्रा सलोनी और मोहिनी ने कविता प्रस्तुत की। देशभक्तिगीत कक्षा […]

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में झण्डा वन्दन कार्यक्रम सम्पन्न

देवास । विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल, कमला नगर उज्जैन रोड, देवास में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों सौम्या ठाकुर, अंशुमन चौधरी, अनय पाराशर के साथ स्कूल डाॅयरेक्टर श्री प्रयास गौतम, श्री समाधान गौतम एवं श्रीमती पूर्णिमा गौतम ने मिलकर ध्वजारोहण किया। डाॅयरेक्टर श्री प्रयास गौतम एवं श्रीमती पूर्णिमा गौतम ने अपने उद्बोधन मेंबच्चों को संविधान […]

झण्डा वन्दन संस्था के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा किया गया …

बीसीजी शिक्षा महाविद्यालय में झण्डा वन्दन कार्यक्रम सम्पन्न। देवास । बी.सी.जी. शिक्षा महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झण्डा वन्दन संस्था के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीज्ञान सिंहजी द्वारा किया गया। इसअवसर पर संस्था के डाॅयरेक्टर श्री प्रयास गौतम श्री समाधान गौतम एवं प्राचार्य सुश्री अर्चना श्रीवास्तव तथा महाविद्यालय के समस्त व्याख्याता उपस्थित थे। इस […]

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी देवास में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी देवास में सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा द्वारा झंडा वंदन किया गया एवं प्राचार्या द्वारा एन.सी.सी. केडेट्स द्वारा की गई परेड की सलामी ली गई। तत्पष्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने अपने उद्बोधन […]

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया बसन्त उत्सव

देवास।कमलानगर स्थित विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में बसन्तोत्सव का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम संस्था की डाॅयरेक्टर श्रीमतीे पूर्णिमा गौतम द्वारा माॅं सरस्वती का पूजन किया गया एवं सभी बच्चों के द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। तत्पष्चात् संगीतमयी सरस्वती वंदना की गयी एवं बच्चों के द्वारा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बसन्तोत्सव आयोजन पर संस्था डॅायरेक्टर श्री प्रयास […]

सेन थाॅम एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न

भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में कक्षा नर्सरी से एस. आर. एम. तक के बच्चों के मध्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने प्रकृति, कार्टून चरित्र,जंक फूड, स्टेशनरी, स्वतंत्रता सेनानी, हमारे मददगार एवं नेतागण जैसे चरित्र धारण कर कार्यक्रम को रोमांचक बनाया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी […]

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हें मुन्हों ने अपनी प्रस्तुति से समा बाँधा

देवास। कौटिल्य एजुकेशनल एकेडमी भोपाल रोड खटाम्बा में वार्षिक उत्सव श्री अशोक गोयल डी.आई.जी. (महिला अपराध शाखा ग्वालियर) के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अंशुमानसिंह एस.पी. जिला देवास की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने सौद्देश्यपूर्ण रंगारंग प्रस्तुतियो से उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं पालको को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे मुन्हे बच्चो द्वारा […]

इतिहास पढ़ोगे तो इतिहास रचोगे- डीएसपी श्रीमती रुबीना मिजवानी

देवास। सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल में विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में कैसे जाया जाए इस हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पी एस सी 2017 में चयनित डी एस पी श्रीमती रूबिना मिजवानी थी। श्रीमती मिजवानी ने बच्चों को संबोंधित करते हुए कहा कि अगर प्रशासनिक सेवाओं में […]

बी.सी.जी. शिक्षा महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

स्थानीय बी.सी.जी. शिक्षा महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती युवा उत्सव के अवसर पर सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के डॅायरेक्टर श्री प्रयासगौतम, श्री समाधान गौतम विशेष रूपसे उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ.पी.डी.सक्सेना सर ने की। विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. अर्चना श्रीवास्तव उपस्थित […]

बी.सी.जी. पब्लिक हा.से. स्कूल देवास में एल.आय.सी. द्वारा बच्चो का सम्मान

देवास। बी.सी.जी. पब्लिक हा.से. स्कूल देवास में एल.आय.सी. देवास द्वारा कक्षा 1 से 10 वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो का एल.आय.सी. के शाखा प्रबंधक श्री आलोक कछावा एवं श्री अनोखीलाल चोधरी द्वारा ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र हर्षिल शर्मा, सूरज राठौर, शीतल सोलंकी, हर्षिता सोलंकी, चेतना वर्मा, गौरव […]

आजम खान मैप कास्ट में पुरस्कृत

ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आजम मुनीर खान को मध्य प्रदेश विज्ञान तकनीकी परिषद भोपाल के द्वारा आयोजित “मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया | सोमवार को नेहरू नगर स्थित भवन में आयोजित मध्यप्रदेश विज्ञान सम्मान समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने विज्ञान क्षेत्र गतिविधियों […]

सेन थाॅम एकेडमी में Kids’ Show सम्पन्न हुआ

अपनी विविधताओं एवं विशेषताओं को बरकरार रखते हुए एक बार फिर भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में दिनांक 07.01.18 रविवार को एक Kids’ Show का आयोजन किया गया। जिसमें 2 वर्ष 3 माह से 6 वर्ष 3 माह के बच्चों के मध्य स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता एवं तेजस्वी बालक/बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। शहर के विख्यात […]