नगर निगम, पुलिस एवं कई स्वयंसेवी संस्थायें कर रही है भूखे और असहाय लोगों तक गर्म भोजन पहुंचाने का पुण्य कार्य

देवास 17 अप्रैल 2020/ लाकडाउन के दौरान गरीब और बेसहारा व्यक्तियों की लड़ाई कोरोना वायरस से ही नहीं वरन, भूख से भी है। नगर निगम, पुलिस एवं कई स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से इन भूखे और असहाय लोगों तक गर्म भोजन पहुंचाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। मक्सी बाईपास पर स्थित सिद्धिविनायक होटल […]

प्रेरक कहानी-कोरोना योद्धा 24 घण्टे अलर्ट रहकर कर रहे है अपनी ड्युटी

तुरन्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु बनाया गया है कोविड-19 कंट्रोल रूम देवास 17 अप्रैल 2020/ देवास जिले में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाये गये है तुरन्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु रेपिड रिस्पांस टीम (आर.आर.टी) नियुक्त की गई है। जो कि तत्काल सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घर पहुंचकर मरीजो […]

संभागायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

नाहर दरवाजा तथा पीठा रोड पर कंटेंन्मेंट एरिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया देवास 17 अप्रैल 2020/ संभागायुक्त आनंद शर्मा तथा पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को देवास पहुंचकर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नाहर दरवाजा तथा पीठा […]

अमलतास अस्पताल के आयसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन वार्ड से 12 मरीज ठीक हुए

देवास। सी.एम.एच.ओ. डॉ. आर. के. सक्सेना के मार्गदर्शन और अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ.अश्विन सोनगरा की टीम के अथक प्रयासों से गत रात अमलतास अस्पताल के आयसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन वार्ड से 12 मरीजों को ठीक हो जाने या क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमलतास के […]

सेन थॉम एकेडमी में E–Learning द्वारा शिक्षा

देवास/भोपाल रोङ स्थित सेन थॉम एकेडमी में LOCKDOWN के इस मुश्किल दौर में ई.लर्निंग के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान दौर में विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण जैसी आपदा को ध्यानांतर्गत रखते हुए विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जा रही है जिससे वे इस मुश्किल समय में भी शिक्षा से वंचित न […]

देवास में भी फेके जा रहे है नोट

देवास। तिलक नगर क्षेत्र में कोई 10 – 20 के नोट फेककर चला गया है। नगर निगम की टीम की मौके पर पहुची की सेनेटाइज़र कर रहे है।किसी सब्जी वाले ने उठा लिए थे,एहतियात के तौर पर उसकी सब्जी फिकवा रही है, नगर निगम की टीम ताकि कोई इंफेक्शन ना हो।

देवास में कोरोना पॉजिटिव अब तक 18

देवास। देवास में रोज कोरोना पॉजिटिव बढ़ते जा रहे है। आज की रिपोर्ट के अनुसार देवास में तीन ओर कोरोना पाजेटिव मिले। कुल पाजेटिव मरीजो की संख्या बढ़कर अब तक 18 हुई। दो मरीज ग्राम पानीगांव ओर एक मरीज सम्यकविहार देवास में पाजेटिव पाया गया।

देवास-संस्था बुद्धिजीवी द्वारा प्रतिदिन दिए जा रहे भोजन के पैकेट

देवास/ कोरोना वायरस के बचाव हेतु पुरे भारत में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिससे दिहाड़ी मजदुर ओर गरीब परिवारों को भोजन व राशन सामग्री की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। देवास की कई संस्थाए प्रशासन के साथ इन लोगो के लिए भोजन व राशन सामग्री उपलब्ध करवा रही है। इसी कार्य में […]

प्रेरक कहानी- आंगनवाडी कार्यकर्ता रानी सिंह का सराहनीय कार्य

आसपास के सक्षम परिवारों से मदद लेकर मजदूर परिवारो की उपलब्ध करा रही है प्रतिदिन भोजन देवास 16 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से निपटने में शहर के कोरोना योद्धाओं ने अपने-अपने स्तर पर मोर्चा संभाला हुआ है। एक ऐसी ही योद्धा है -आंगनवाडी कार्यकर्ता रानी सिंह जो राजीव नगर, अनवटपुरा देवास दक्षिण में कार्यरत है। […]

अन्य राज्यों में रुके मजदूरों को दिये जाएंगे एक-एक हजार रूपये : मुख्यमंत्री चौहान

देवास 16 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में रुके प्रदेश के मजदूरों को उनके रूकने एवं भोजन व्यवस्था के लिए उनके खातों में एक-एक हजार रूपये जमा कराये जायेंगे। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें और अधिक राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्य […]

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने गुरुवार को भी शहर भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन का लिया जायजा

गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों को वितरित किया राशन तथा बच्चों को वितरित किए बिस्किट देवास 16 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने गुरुवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोक डाउन व कर्फ्यू के पालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी अनिल […]

पूरे शहर को 2 दिनों में सेनेटाइज किया जावे

निगमायुक्त ने मीटिंग लेकर निगम कर्मियों को दिए निर्देश देवास 16 अप्रैल 2020। शहर में नगर निगम की ओर से समस्त वार्डो को सेनेटाइज किया जा रहा है, जिसके लिए आज गुरुवार को निगमायुक्त ने निगम कर्मचारियों को कहा कि शहर में सभी वार्ड जिसमें क्वारेन्टीन क्षेत्रों के साथ-साथ जो कोरोना पाजेटिव क्षेत्र है उनमें […]

विशाद भाई मफतलाल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी को दिया 7 लाख रूपए का सहयोग

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने माना आभार देवास 15 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध जंग के लिए नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड , देवास के चेयरमैन श्री विशाद भाई मफतलाल द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी , देवास को 7 लाख रूपए का मूल्यवान सहयोग प्रदान किया गया है। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने इस सहयोग […]

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों ने रेडक्रॉस को दिए 1लाख 1हजार रुपये की सहयोग राशि

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय को सौंपा चेक देवास 15 अप्रैल 2020/ उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉक्टर ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के संकट की इस घड़ी में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवास के नाम से 1लाख 1हजार रुपए कार्ड चेक सहयोग राशि के रूप में […]

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी के पालीवाल वह कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने उत्कृष्ट एवं मानवीय सेवा कार्य की प्रशंसा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में न्यायाधीशगणों एवं अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिदिन 1000 भोजन के पैकेट का किया जा रहा वितरण देवास 15 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने के लिए जिले में लॉकडाउन एवं कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है । इस दौरान जरूरतमंदों, गरीब एवं निसहायजनों को भोजन […]

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन की स्थिति का लिया जायजा

-अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने दिखाई सख्ती -लोगों को घरों में रहने व अनावश्यक ना घूमने की दी समझाइश देवास 15 अप्रैल 2020 / कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी व एडिशनल एसपी जगदीश डाबर ने बुधवार को देवास शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन की स्थिति […]

बच्चों को गेहूं और चावल का वितरण किया

देवास। शासन द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बच्चों को गेहूं और चावल का वितरण किया जा रहा है शासकीय माध्यमिक विद्यालय बालोदा में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गेहूं और चावल का वितरण किया गया। विद्यालय के अध्यापक मनोज चौधरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के प्रति बालक-बालिका को 2 किलो 700 […]

जिले में 67 बीज उत्पादक सहकारी संस्थाओं/कम्पनियों को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक संचालन की अनुमति

-कम्पनी संचालक द्वारा श्रमिकों / मजदूरों के लिए मास्क, सेनेटाईजर, साबुन, पानी एवं ग्लव्स की व्यवस्था की जाय -श्रमिकों / मजदूरों की अधिकतम संख्या 8 रखी जावें देवास 15 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने जिले में लॉकडाउन के दौरान कृषि क्षेत्र में उर्वरक , बीज , कीटनाशी के वितरण एवं कृषि संबंधी कार्यों […]

कोरोना लड़ाई के जांबाज पुलिस कर्मी एवं सफाई कर्मी भाइयों का आत्मीय स्वागतकर साहित्य भेंट किया

आपदा राहत में गायत्री परिवार के परिजनों के सामूहिक प्रयास से निरन्तर भोजन पैकेट की व्यवस्था देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की देवास शाखा द्वारा निरंतर अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी से समाज की रक्षा कर रहे हमारे देश के पुलिस जवान एवं सफाई कर्मी भाईयों का मंगल तिलक लगाकर […]

वीडियो द्वारा खुद को स्वस्थ बताकर भर्मित करने वाले का परिवार कोरोना की चपेट में..

देवास। देवास जिले के हाटपिपलिया से कोरोना पीड़ित मृतक इकबाल मंसूरी की माता बानो बी का निधन हो गया था। जिनको देवास कब्रिस्तान में दफनाया गया था जिनको दफनाने को लेकर वहां के आस पास के लोगो ने विरोध भी किया था। अब उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। वही इकबाल मंसूरी के पुत्र […]