देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय शांतिपुरा बाबा रामदेव मंदिर से बाबा रामदेवजी का चल समारोह निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्टोरेट के सामने स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा जहां पर बाबा का निशान छड़ी अर्पित की गई। चल समारोह में आकर्षक झांकी, बाबा का डोल, अखाडे, बैंड, डांस पार्टी, […]
Category: देवास शहर
श्रीगणेश की घरों में विराजित मूर्तियों के विसर्जन की पर्यावरण हितेषी कुंडो की व्यवस्था
देवास। दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान घरों में विराजित श्री गणेश जी की छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन की सुविधाओं हेतु नगर निगम द्वारा शहर के दस प्रमुख स्थानों पर पर्यावरण हितेषी कुण्ड गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रखे जावेंगे। महापौर सुभाष शर्मा, आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि पर्यावरण हितेषी कुण्डो के दोनों […]
कर्मो का क्षय करने के लिए तप आवश्यक है – पं. भागचंद जी शास्त्री
देवास। पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के 7 वें दिन पंडित श्री भागचंद जी शास्त्री जी ने उत्तम तप धर्म के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इच्छाओं का निरोध करना तप है। जिस प्रकार सोने को तपाने पर वह समस्त मैल छोड़ कर शुद्ध हो जाता है और चमकने लगता है, जिस प्रकार सरोवर […]
खातेगांव और सोनकच्छ का दबदबा
मुख्यमंत्री-कप खेल प्रतियोगिता सम्पन्न देवास । खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ”मुख्यमंत्री-कपÓÓ खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्थानीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में डी.एस.पी.(ट्रॉफिक) किरण शर्मा, डिप्टी कलेक्टर अंकिता जैन, जिला योजना अधिकारी अर्चना टोककर (खो-खो विक्रम अवार्डी), जिला एन.आई.सी. अधिकारी प्रीति कोठारी (कबडडी नेषनल प्लेयर) के […]
प्रथम रहा पंचायत मोहसीनपुरा शान ए इलाही अखाड़ा
देवास। मोहर्रम की सात तारीख को निकलने वाले अखाड़ों में मोहसीनपुरा पंचायत द्वारा निकाले गए अखाडे के जुलुस में पंचायत का शान ए इलाही अखाड़ा अपनी ऐतिहासिक शानो शौकत के साथ निकाला गया। अखाड़े का मुख्य आकर्षण गुजरात सूरत से बुलाई गई ढोल पार्टी थी। जिसमें 60 कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। […]
मैं गुडिय़ा तेरे आंगन की…
द्वारका मंत्री के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे भक्त देवास। मुखर्जी नगर में हैप्पी क्लब द्वारा गणपति बाबा के दरबार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया । विशेष मनोज राजानी द्वारा गणपति जी की आरती की गई । तत्पश्चात देवास नगर के लाडले भजन गायक द्वारका मंत्री के भजन की संध्या […]
संपत्ति विरूपण अन्र्तगत 92 फ्लेक्स बोर्ड हटाये गये
देवास/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम देवास द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम अन्र्तगत शहर मे सार्वजनिक स्थानो पर लगाये प्रचार, प्रसार के फ्लेक्स बोर्डो को हटाया गया। निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आरएस केलकर द्वारा मुकेश स्वीटस् चौराहे से लेबर चौराहे तक 16, गगरानी नर्सिंग होम के […]
श्री शिव छत्रपति गणेश मण्डल के कार्यक्रम में बही गजल एवं गीतों की बहार
महाराष्ट्र समाज के सभागृह में आयोजित श्री छत्रपति गणेश मण्डल के दो दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 16 सितम्बर को हुआ। पहले दिवस का कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। रजब अली भारती का स्वागत विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने किया तथा साथी कलाकारों का स्वागत महापौर सुभाष शर्मा ने किया। रजब अली भारती द्वारा […]
ड्रायवर्स डे पर लगाया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर
स्वच्छता पखवाडे की भी हुई शुरूआत देवास। बिलावली स्थित कंपनी स्वामित्व और कंपनी द्वारा संचालित इंडियन ऑइल के पेट्रोल पम्प पर ड्राईवर दिवस मनाया गया । इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इंडियन ऑइल द्वारा प्रति वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती ड्राईवर दिवस के रूप मे मनाती जाती […]
स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत मीठा तालाब में सफाई कार्य कर श्रमदान
देवास। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में 15 सितम्बर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा नगर निगम द्वारा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मीठा तालाब पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार के साथ स्वच्छता कर श्रमदान किया गया। सफाई […]
रोटरी शिक्षा के क्षेत्र में करती है उल्लेखनीय कार्य – कलेक्टर
कलेक्टर देवास डॉ. श्रीकांत पांडे बने रोटेरियन देवास। रोटरी क्लब देवास द्वारा आयोजित सुरश्री संगीत प्रतियोगिता और शिक्षक सम्मान समारोह नेशन बिल्डर अवार्ड स्थानीय महारानी चिमनाबाई शा.विद्यालय में आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष रो. हेमंत वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में स्कूली विद्यार्थियों की गायन प्रतियोगिता सुर श्री आयोजित की गई जिसमें चयनित 14 प्रतिभागियों […]
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द गार्जियन स्कूल के बच्चों ने लगाया रजत पदक
देवास। 64 वी राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 31 अगस्त से 4 सितंबर तक रीवा में आयोजित हुई जिसमें द गार्जियन हाई स्कूल की छात्रा साक्षी चौहान ने अंडर-17 एवं विभूति चौधरी अंडर-19 ने रजत पदक प्राप्त किया। वही अंडर-14 में वैभवी तंवर, अदिति शर्मा, प्रणय पंवार और अंडर-17 में सुमित शर्मा का […]
सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल में मनाया गया हिन्दी दिवस
देवास। रचनात्मक कार्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अग्रणी संस्था सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल में हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागेश्वरी सम्मान एवं शब्द छाप सम्मान से सम्मानित कथाकार मनीष वैद्य व प्रेमचंद सृजनपीठ व कलमकार प्रदत सम्मान से सम्मानित मनीष शर्मा थे। प्रख्यात लेखक, साहित्यकार, कथाकार […]
डॉ.कुलकर्णी एवं कदम का सम्मान
देवास। मलेशिया में आयोजित एशिया पेसिफिक मास्टर गेम्स के अंतर्गत वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. प्रसन्न कुलकर्णी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सॉफ्ट टेनिस के अंतर्राष्ट्रीय कोच गौरव कदम को खेलमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा सम्मानित होने पर दावल फिटनेस पाईंट पर डॉ. मुकेश राठौर, खालिक शेख के नेतृत्व में दोनों […]
न्यायालय ने दिलवाई दुर्घटना बीमा राशि
देवास। अनिता डाबी के पति कमलसिंह की 21 अगस्त 16 को दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर अभिभाषक अवधेश श्रीवास्तव द्वारा न्यायाधीश माननीय गंगाचरण दुबे के समक्ष नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के विरूद्ध प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। कमलसिंह की 21 अगस्त 16 को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी वे पुलिस थाना आष्टा में उपनिरीक्षक […]
नेत्रदान एवं सुरक्षा सप्ताह के साथ ही संपन्न हुई अनेक गतिविधियां
देवास। लायनेस क्लब ऑफ देवास सिटी के सदस्यों ने दृष्टिहीन विद्यालय में रक्षा बंधन, शा.मा.वि. सिंगावदा में आओ मिल बांचे, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नेत्रदान एवं सुरक्षा सप्ताह पर रैली, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। शिक्षक दिवस पर सात समर्पित शिक्षकों का सम्मान किया। इको फ्रेंडली गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण लेकर विभिन्न स्कूलों में […]
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न
देवास। रंगमंच एवं ललितकला के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा देवास में जन्माष्टमी पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्कृष्ट विद्यालय में संंपन्न हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित चित्रों की आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा दो वर्गो अ वर्ग में कक्षा 1 से 4 तक श्रीकृष्ण […]
वैश्य महासम्मेलन म.प्र. की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न
जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी ने नवीन सदस्यता फार्म सौंपे देवास। वैश्य महासम्मेलन म.प्र. की 2 दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक सागर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं म.प्र. शासन के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता थे। अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज किशोर पोत्दार एवं विशेष अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं सुरखी […]
केंद्र सरकार का बुनियादी सुविधाओं की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहींए आर्थिक नीति की विफलताओं के चलते बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम। शहर कांग्रेस ने धरना देकर दिया ज्ञापन ।
देवास/ मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम सातवें आसमान पर पहुंच रहे हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर एवं रसोई गैस पर अत्याधिक टेक्स लगाने से भी […]
शिक्षक सम्मान समारोह अति हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
शहर की प्रतिष्ठित संस्था ब्राइट स्टार एशोसिएशन द्वारा संचालित (CBSE) ब्राइट स्टार सेन्ट्रल एकेडमी में शिक्षक सम्मान समारोह अति हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में महापौर सुभाष शर्मा , सभापति अंसार एहमद एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी उपस्थित हुए। महापौर सुभाष शर्मा जी द्वारा शिक्षकों के अत्मिक सम्मान […]

