कलेक्टर ने डिजियाना संचालक पर 01 अरब 42 करोड़ बीस लाख रुपए की शास्ति आरोपित करने को नोटिस

07 दिवस में नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश देवास, 06 फरवरी 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने मध्यप्रदेश रेत ( खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार ) नियम 2019 की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए मेसर्स डिजियाना इन्डस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड इन्दौर के संचालक एवं ठेकेदार तजेन्द्रपाल सिंह पर एक अरब बयालीस करोड़ बीस […]

कोरोना वायरस से घबरायें नहीं, रोकथाम एवं बचाव का उपाय अपनाए

स्वास्थ्य विभाग है एलर्ट देवास, 06 फरवरी 2020/ चीन के हुबई राज्य के वुहान शहर में नये प्रकार का कोरोना वायरस (Novel Corona Virus 2019-ncov) से निमोनिया के प्रकरण पाये गये है। इसमें मनुष्य से संक्रमण फैलने की संभावना होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि 31 दिसम्बर 2019 […]

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 08 फरवरी को

देवास 05 फरवरी 2020/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.के. पालीवाल के मार्गदर्शन में 08 फरवरी 2020 शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर ‘‘नेशनल लोक अदालत” का आयोजन किया जा […]

सभी शस्त्र लायसेंस धारकों को यूनिक क्रमांक जारी करवाने के निर्देश

अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित देवास 05 फरवरी 2020/ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी देवास ने बताया कि NDAL-ALIS साफ्टवेयर के माध्यम से सभी शस्त्र लायसेंस धारकों को एवं यूनिक क्रमांक जारी करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। दिनांक 30 जून 2020 तक सभी शस्त्र लायसेंस धारकों के पास एक यूनिक क्रमांक होना चाहिए। ऐसे […]

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 फरवरी (शनिवार) को

देवास/08 फरवरी 2020 (शनिवार) को नेषनल लोक अदालत आयोजित है। नगर निगम द्वारा शहर के समस्त बकाया करदाताओं को सम्पत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की मार्केट दुकान किराया आदि के बिल तामिल कियें गये है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया की करदाताओ की सुविधाओ हेतु निगम कार्यालय भवन में सम्पत्तिकर के 08 […]

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले को जनसुनवाई में आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं

देवास 04 फरवरी 2020/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शीतला पटले ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कई आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन सीईओ जिला पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती […]

खजुराहो में भव्य नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी तक

देवास 04 फरवरी 2020/ राज्य शासन द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में इस वर्ष 20 से 26 फरवरी तक भव्य नृत्य समारोह आयोजित किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों पर केन्द्रित इस शीर्षस्थ समारोह में प्रतिदिन शाम 7 बजे से भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों के श्रेष्ठ कलासाधक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में […]

बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

बोर्ड परीक्षा के पहले सुनिश्चित करें सभी आवश्यक इंतजाम – प्रमुख सचिव श्रीमती शमी देवास 03 फरवरी 2020/ प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बोर्ड परीक्षा के संचालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि परीक्षा के पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। इस […]

मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की तीन श्रेणियों में मिले राष्ट्रीय पुरस्कार

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती इरानी ने मंत्री श्रीमती इमरती देवी को प्रदान किये पुरस्कार देवास 03 फरवरी 2020/ मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिये तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये हैं। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की […]

नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

मंत्री सिलावट द्वारा बड़े पैमाने पर जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश देवास 03 फरवरी 2020/ प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। इस वायरस से निपटने के लिये डॉक्टरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी जिला और सिविल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार […]

माह का प्रथम कार्य दिवस वंदे मातरम से प्रारंभ

देवास 01 फरवरी 2020/ कलेक्टर कार्यालय में फरवरी-2020 माह का प्रथम कार्य दिवस आज शनिवार को वंदे मातरम के गायन से प्रारंभ हुआ। कलेक्टर कार्यालय परिसर में डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र धुर्वे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने समवेत स्वरों में वंदे मातरम गायन किया।

लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा द्वारा कुलाला में शहीद संदीप यादव की प्रतिमा का अनावरण

अमर शहीद संदीप यादव क्षेत्र के नौजवानों के लिए प्रेरणापुंज-मंत्री वर्मा देवास 31 जनवरी 2020/ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा ने शुक्रवार को सोनकच्छ अनुभाग के ग्राम कुलाला में अमर शहीद स्व. संदीप यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कृष्णोवणी देसावतु, मंत्री प्रतिनिधि […]

खूंटखेड़ा में गौशाला बनने के बनने से ग्रामीणों में उत्साह

गोमाताओं को गोशाला में ही मिलेगा चारा-पानी देवास, 30 जनवरी 2020/ राज्य शासन द्वारा गोवंश की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायतों में गौशालाए बनाने की शुरुआत की है। इन गौशालाओं के निर्माण से गोमाताएं अब इधर-उधर नहीं घूमेगी। यह गोमाताएं आए दिन हमारे खेतों में अंदर आ जाती थी और फसलों को बर्बाद कर देती […]

जनपद पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण सम्पन्न

देवास 30 जनवरी 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय की उपस्थिति में आज गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के निर्वाचरण क्षेत्रों की आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न हुई। आरक्षण की कार्यवाही लॉट डालकर की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत शीतला पटले, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत राजेश दीक्षित, डिप्टी […]

कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियत्रंण के लिए एडवायजरी जारी

देवास, 29 फरवरी 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस एक प्राण घातक वायरस है जो चीन में तेजी से फैलता जा रहा है, इसके भारत में भी आने का खतरा है। विश्व स्वास्थ संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो से कुछ सावधानिया […]

श्री राम गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष एस.एम. शेख पर जुर्माने का आदेश

श्री राम गृह निर्माण संस्था के 17 सदस्यों को मिलेगा प्लाट ——————————– अपराध विचारण व बोर्ड भंग हेतु नोटिस जारी देवास, 29 फरवरी 2020/ उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि मनोज गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही की मुहिम के तहत कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देशानुसार उपायुक्त सहकारिता जिला […]

गीत एवं नुकड़ नाटक के माध्यम से आई.एम.आई. जागरूकता कार्यक्रम का डॉ. घोष ने किया अवलोकन

देवास 28 जनवरी 2020/ राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. श्रीकान्ते पाण्डेय के मार्गदर्शन में जन्म से 5 वर्ष तक सभी बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण किया जाने हेतु जिले में विशेष अभियान मिशन इन्द्रधनुष चलाया जा रहा है। नियमित टीकाकरण व मिशन इन्द्रधनुष अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश एवं जिला स्तर से निरंतर […]

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले को जनसुनवाई में

आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं देवास 28 जनवरी 2020/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शीतला पटले ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कई आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन सीईओ जिला पंचायत के समक्ष प्रस्तुत […]

जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी

देवास 27 जनवरी 2020/ जनसम्पर्क विभाग द्वारा भारत पर्व कार्यक्रम आयोजन स्थल मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में “जय किसान फसल ऋण माफी योजना”, मुख्यमंत्री गौशाला योजना, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, आदिवासियों को हर समय सरकार का साथ-मदद योजना, जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया गया। प्रदर्शनी आकर्षण का […]

देशभक्ति गीतों एवं नौरता लोकनृत्य की उमंग से सराबोर रहा भारत पर्व

राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंजा मल्हार स्मृति मंदिर देवास 27 जनवरी 2020/ दिनांक 26 जनवरी की संध्या पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा ‘‘भारत पर्व 2020’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, एसडीएम अरविन्द चौहान, डिप्टी […]