अस्पतालों में प्रवेश द्वार पर होगी कोविड-19 की प्रारंभिक स्क्रीनिंग

देवास 18 अप्रैल 2020/प्रदेश के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रवेश-द्वार पर ही आगंतुकों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। स्क्रीनिंग में आगंतुकों में सर्दी, खाँसी, बुखार जैसे लक्षणों की जाँच की जायेगी। कोविड-19 के संक्रमण को अस्पतालों में फैलने से रोकने के लिये यह सावधानी बरती जा रही है। […]

पति के कैंसर पीड़ित होने के बावजूद कोरोना योद्धा स्वर्णमाला डांगे ने परिवार की देखभाल के साथ पूर्ण जिम्मेदारी से निभाया आशा कार्यकर्ता का दायित्व

॥प्रेरक कहानी।। देवास 18 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने कर लिए पूरे देश मे लॉकडाउन लगाया हुआ है। ऐसे में हमारे कोरोना योद्धा अनेक विषम परिस्थितियों में घर की जिम्मेदारी के साथ – साथ प्रशासन के निर्देशो के अनुरूप कोरोना से लड रहे है। स्वर्णमाला डांगे हमारी ऐसी कोरोना यौद्वा है जिन्होने परिवार […]

जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक

लॉक डाउन की आगे की रूप रेखा पर की चर्चा देवास 18 अप्रैल 2020/ देवास जिला प्रशासन द्वारा आज शनिवार को लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन की आगे की रूपरेखा को लेकर नगर निगम के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीकान्त पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत शीतला पाटले, आयुक्त नगर निगम […]

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण आरंभ

विधायक गायत्री राजे पवार ने विजय नगर केदारनाथ उपभोक्ता भंडार से की शुरुआत देवास 18 अप्रैल 2020/ शासन की योजना अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर आज से प्रधानमंत्री गरीब योजना व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के चलते बीपीएल राशनकार्ड धारियों को निःशुल्क खाद्यान्न देना आरंभ किया गया है। आज दोपहर में विजय नगर […]

कंटेंनमेंट क्षेत्र की दुकानो को छोड़कर शेष समस्त उचित मूल्य दुकानो को समय-सीमा के प्रतिबंध से मुक्त रखने के निर्देश

देवास 17 अप्रैल 2020/ प्रमुुख सचिव गृह विभाग एस.एन मिश्रा द्वारा जारी आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों को माह मार्च, अप्रेल एवं मई 2020 तीन माह का एक मुस्त खाद्यान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत माह अप्रेल, मई 2020 का चावल तथा समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के पोर्टल पर दर्ज […]

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निगम टीम प्रतिदिन कर रही है शहर मे सेनेटाईजेशन, कीटनाशक दवाई का छिडकाव

सामाजिक संस्थाओं से भोजन पैकेट प्राप्त कर जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करा रही है निगम की टीम देवास 17 अप्रैल 2020/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा सतत रूप से शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. श्रीकान्त पाण्डेय, एडीएम व नगर निगम आयुक्त […]

प्रेरक कहानी-कोरोना योद्धा 24 घण्टे अलर्ट रहकर कर रहे है अपनी ड्युटी

तुरन्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु बनाया गया है कोविड-19 कंट्रोल रूम देवास 17 अप्रैल 2020/ देवास जिले में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाये गये है तुरन्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु रेपिड रिस्पांस टीम (आर.आर.टी) नियुक्त की गई है। जो कि तत्काल सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घर पहुंचकर मरीजो […]

संभागायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

नाहर दरवाजा तथा पीठा रोड पर कंटेंन्मेंट एरिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया देवास 17 अप्रैल 2020/ संभागायुक्त आनंद शर्मा तथा पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को देवास पहुंचकर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नाहर दरवाजा तथा पीठा […]

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने गुरुवार को भी शहर भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन का लिया जायजा

गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों को वितरित किया राशन तथा बच्चों को वितरित किए बिस्किट देवास 16 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने गुरुवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोक डाउन व कर्फ्यू के पालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी अनिल […]

पूरे शहर को 2 दिनों में सेनेटाइज किया जावे

निगमायुक्त ने मीटिंग लेकर निगम कर्मियों को दिए निर्देश देवास 16 अप्रैल 2020। शहर में नगर निगम की ओर से समस्त वार्डो को सेनेटाइज किया जा रहा है, जिसके लिए आज गुरुवार को निगमायुक्त ने निगम कर्मचारियों को कहा कि शहर में सभी वार्ड जिसमें क्वारेन्टीन क्षेत्रों के साथ-साथ जो कोरोना पाजेटिव क्षेत्र है उनमें […]

विशाद भाई मफतलाल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी को दिया 7 लाख रूपए का सहयोग

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने माना आभार देवास 15 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध जंग के लिए नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड , देवास के चेयरमैन श्री विशाद भाई मफतलाल द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी , देवास को 7 लाख रूपए का मूल्यवान सहयोग प्रदान किया गया है। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने इस सहयोग […]

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों ने रेडक्रॉस को दिए 1लाख 1हजार रुपये की सहयोग राशि

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय को सौंपा चेक देवास 15 अप्रैल 2020/ उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉक्टर ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के संकट की इस घड़ी में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवास के नाम से 1लाख 1हजार रुपए कार्ड चेक सहयोग राशि के रूप में […]

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी के पालीवाल वह कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने उत्कृष्ट एवं मानवीय सेवा कार्य की प्रशंसा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में न्यायाधीशगणों एवं अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिदिन 1000 भोजन के पैकेट का किया जा रहा वितरण देवास 15 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने के लिए जिले में लॉकडाउन एवं कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है । इस दौरान जरूरतमंदों, गरीब एवं निसहायजनों को भोजन […]

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन की स्थिति का लिया जायजा

-अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने दिखाई सख्ती -लोगों को घरों में रहने व अनावश्यक ना घूमने की दी समझाइश देवास 15 अप्रैल 2020 / कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी व एडिशनल एसपी जगदीश डाबर ने बुधवार को देवास शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन के पालन की स्थिति […]

जिले में 67 बीज उत्पादक सहकारी संस्थाओं/कम्पनियों को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक संचालन की अनुमति

-कम्पनी संचालक द्वारा श्रमिकों / मजदूरों के लिए मास्क, सेनेटाईजर, साबुन, पानी एवं ग्लव्स की व्यवस्था की जाय -श्रमिकों / मजदूरों की अधिकतम संख्या 8 रखी जावें देवास 15 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने जिले में लॉकडाउन के दौरान कृषि क्षेत्र में उर्वरक , बीज , कीटनाशी के वितरण एवं कृषि संबंधी कार्यों […]

सामाजिक संस्थाओं से भोजन पैकेट प्राप्त कर जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करा रही है निगम की टीम

निगम द्वारा शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) जारी रहने के कारण गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद लोगो को भोजन की व्यवस्था हेतु शहर की सामजिक संस्थाओ, दानदाताओ से भोजन के पेकेट निगम कार्यालय मे एकत्रित कर उनका वितरण पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम के गठित दल […]

निगम टीम प्रतिदिन कर रही है शहर मे सेनेटाईजेशन, कीटनाशक दवाई का छिडकाव

कलेक्टर डॉ पाण्डेय के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निगम टीम प्रतिदिन कर रही है शहर मे सेनेटाईजेशन, कीटनाशक दवाई का छिडकाव देवास 14 अप्रैल 2020/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा सतत रूप से शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक […]

15 अप्रैल 2020 से 30 मई 2020 तक चलेगा गेहूं उपार्जन का कार्य

देवास 14 अप्रैल 2020/ उप सचिव खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार देवास जिले में रबी विपणन वर्ष 2020 – 21 में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन कार्य 15 अप्रैल 2020 से 30 मई 2020 तक किया जाना है । संचालक खाद्य भोपाल द्वारा जिले में 123 […]

कोविड-19 की लैब में जांच आई.सी.एम.आर. के अद्यतन निर्देशों के अनुसार होगी

देवास 13 अप्रैल 2020/कोविड-19 की लैब में जांच के मापदंड इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा 9 अप्रैल को जारी अद्यतन निर्देशों के अन्तर्गत सुनिश्चित किये जाएंगे। स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने इस बारे में सभी जिलों को निर्देश जारी किए है। विगत 14 दिनों में अंतराष्ट्रीय यात्रा करने वाले सभी लक्षण वाले कोविड-19 […]

शमशान/कब्रिस्तान में मानक सावधानी बरतने के निर्देश

देवास 13 अप्रैल 2020/कोविड-19 के संदिग्ध/पुष्ट प्रकरण में मृत्यु होने पर मृतक के शव-प्रबंधन और निपटान के संबंध में राज्य शासन द्वारा भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मार्गदर्शिका का अनुसरण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नोवेल कोरोना […]