रामाश्रय मंदिर पर हर्षोल्लास से रामनवमी पर्व मनाया

देवास। धर्म जनसेवा सामाजिकता की त्रिवेणी रामाश्रय मंदिर बिलावली में रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह से ही भगवान श्रीराम के दर्शन के लिये भक्तो का ताता लगा रहा। भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती के साथ आतिशबाजी की गई महाआरती में मुख्य रूप से देवास […]

पूछता है देवास – माता टेकरी पर शासकीय प्रबंधन समिति की कब तक चलेगी मनमर्जी?

– विरोध के बाद खोलने पड़े हनुमान मंदिर के लगे बैरिकेड्स देवास / आज चैत्र नवरात्री का पहला दिन था, आज ही के दिन से हिन्दू नववर्ष की शुरुवात भी हुई। माता टेकरी पर चैत्र नवरात्री पर सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वैसे माता टेकरी पर नवरात्रि को […]

रंगपंचमी पर धूमधाम से निकली श्रीराधाकृष्ण फागयात्रा

– सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले निकली यात्रा देवास। सामाजिक समरसता मंच द्वारा, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 12 मार्च रविवार रंगपंचमी के दिन देवास का अपना रंगउत्सव श्री राधा कृष्ण फाग यात्रा का आयोजन हुआ । सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक संजय शुक्ला ने बताया फाग यात्रा में प्रमुख आकर्षण चलित झांकियां, […]

माता टेकरी के दर्शन कर नए कैलेंडर वर्ष का किया स्वागत

– देवास विधायक ने भी जाकर माता टेकरी पर किये दर्शन देवास। कल रात 12 के बाद कैलेण्डर वर्ष परिवर्तित हुआ। कल की रात 2022 की अंतिम रात थी और हम 2023 में प्रवेश ले लिया। कई लोगो ने इस कैलेंडर वर्ष को बड़ी उत्साह से मनाया। धार्मिक मान्यता वाले लोगो ने कल रात शनिवार […]

बजरंग दल व सर्व हिंदू समाज के आवेदन पर नायब तहसीलदार ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण

– शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया था नायब तहसीलदार को ज्ञापन भौरासा ! नगर भौरासा में सर्व हिंदू समाज द्वारा टप्पा तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन में बताया गया की वार्ड क्रमांक एक मे स्थित दशहरा मैदान के समीप जो दीवार का निर्माण किया जा रहा […]

हनुमान अष्टमी पर निकलेगी प्रभात फेरी

देवास। खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल उक्त जानकारी मंडल के सुदर्शन दुबे ने बताया कि हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में 16 दिसम्बर शुक्रवार को श्री खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन प्रात: 5 बजे किया जा रहा है। प्रभात फेरी में खेड़ापति सरकार की झांकी, भजन का ट्राला जिस […]

धर्म की आड़ लेकर शासकीय भूमि पर किया अवैध कब्जा

हिन्दू संगठन द्वारा आपत्ती लिये जाने पर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड को दिया नोटिस देेवास। अपर कलेक्टर जिला देवास के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. वक्फ बोर्ड भोपाल को पत्र पे्रषित कर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की भूमि के संबंध में रेकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि […]

बांगर दत्त मंदिर,चंद्र ग्रहण के दौरान खुला रहेगा

देवास। वर्ष का आखरी चंद ग्रहण दिनांक 8 नवम्बर, मंगलवार 2022 को आ रहा है। इस दिन कार्तिक पुर्णिमा के खग्रास चंद्र ग्रहण है। मंदिर के व्यवस्थापक ओर पुजारी दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि ग्रहण का स्थानीय समय शाम 5.13 पर प्रारम्भ होकर शाम 6.19 पर समाप्त होगा। ग्रहण के पर्वकाल में जो 46 मिनिट […]

ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र से जुड़े भाई बहनों ने मनाई भाई दूज

-सकारात्मक चिंतन से संबंधों में मिठास और मधुरता बनी रहती है- ब्रह्मा कुमारी प्रेमलता दीदी देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेवा केंद्र पर भाई दूज का पर्व उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीके प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भाईदूज पर बहनों भाइयों […]

दीपावली पर जगमगा उठा देवास, मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना हुई

– माता टेकरी से लिया विहंगम दृश्य सोशल मीडिया पर हुआ वायरल देवास। पिछले दो वर्षों के बाद रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही मां लक्ष्मी और गोरीगणेश की पूजा अर्चना कर उनसे सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया, खासकर बच्चे […]

दीपावली पर बन रहा है शुभ संयोग, देखे शुभ मुहुर्त

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को है और उसके बाद 26 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पर सूर्य, शुक्र और केतु पहले से विराजमान रहेंगे. इससे तुला राशि में अद्भुत संयोग का निर्माण होगा. वहीँ दिवाली के पहले मंगल मिथुन राशि में प्रवेश […]

वर्धान ने राज्य स्तरीय शालेय बेडमिंटन क्रीड़ा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की छात्रा कु. मोहिशा वर्धान ने लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बेडमिंटन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला ओलम्पिक स्टेडियम, छिन्दवाड़ा में […]

नवरात्रि पर्व पर गौरव दिवस ने दी शहर को अलग पहचान

-गौरव दिवस से हिंदुत्व का बड़ा मान विजेंद्र उपाध्याय, देवास देवास। देवास की पहचान माता टेकरी, नवदुर्गा उत्सव पर्व को इस बार गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बनाया गया। नवरात्रि के पहले दिन से 3 दिन तक देवास में गौरव दिवस बनाया गया। इस उत्सव में महाआरती, रात्रि संगीत कार्यक्रम, शहर में दीपोत्सव, भव्य चुनरी […]

“श्री महाकाल लोक” लोकार्पण अवसर पर देवास जिले में मंदिरों में हुए भजन, पूजन, कीर्तन, आरती, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

माता टेकरी पर भजन संध्‍या, दीपोत्‍सव, महाप्रसादी, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन ————- जिले में खातेगांव, बागली, सोनकच्‍छ तथा कन्‍नौद अनुभाग में भी मंदिरों में हुए धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन ————– देवास 11 अक्टूबर 2022/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया। उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के […]

मातृशक्तियों ने बनाई आकर्षक रंगोली

– सिल्वर क्लब ने 9 दिनों तक किए विभिन्न आयोजन देवास। सिल्वर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा अपने 36वें वर्ष में नवरात्रि के 9 दिनों तक विभिन्न आयोजन किए गए। इनमें मटकी फोड़, चेयर रेस, गुब्बारे फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या व विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। शहर के प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या ने […]

देवास नगर गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से होगा शुभारंभ

————- 26 सितम्‍बर को भजन संध्‍या, महाआरती, दीपोत्‍सव का होगा आयोजन ————- चुनरी यात्रा में 27 सितंबर को मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल ——– देवास 25 सितम्बर 2022/ देवास नगर गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से शुभारंभ होगा। 26 सितम्‍बर से नवरात्रि शुरू हो रही है, देवास में नवरात्रि […]

देवास माता टेकरी : समृद्ध इतिहास, भूगोल और अलौकिक रहस्यमयता की साक्षी

देवास 25 सितंबर 2022/ देवास की चामुंडा और तुलजा भवानी के वैभव से ही इस जिले का गौरव है। देवास शहर के जन्म के पहले से टेकरी लोगों के हृदय में रची-बसी है। इतना फर्क जरूर हुआ है कि पहले यह कुछ खास साधकों की साधना स्थली हुआ करती थी और अब हर जन की […]

आनंदमार्गियो ने मनाया प्रभात संगीत दिवस

– भगवान सदाशिव ने किया था सरगम का अविष्कार देवास। मनुष्य के मन में ईश्वर के लिए उठने वाले हर प्रकार के भाव को सुंदर भाषा और सुर में लयबद्ध कर प्रभात संगीत के रूप में प्रस्तुत है। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के भुक्ति प्रधान दीपसिंह तंवर एवं डी एस आचार्य शांतव्रतानन्द अवधूत ने […]

राधाष्टमी पर आज होगी खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या

देवास। श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आज 4 सितम्बर को मल्हार स्मृति मंदिर में रात्रि 8 बजे से राधाष्टमी महोत्सव में श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाबा का भव्य दरबार सजेगा, दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी, छप्पन भोग लगेगा तथा जयपुर के भजन गायक चैतन्य दाधीच एवं […]

कीर्तन मानवीय संवेदना को मानसाध्यात्मिक स्तर में ले जाकर परम-शांति का रसपान कराता है

– विश्व शांति ,निराशा को दूर करने एवं आशा के संचार के लिए विश्व स्तरीय 1 वर्ष का बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन शुरू देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के भुक्ति प्रधान दीपसिंह तंवर एवं जिला सचिव आचार्य शांतव्रतानन्द अवधूत ने बताया कि आनंद मार्ग के केंद्रीय कार्यालय आनंदनगर स्थित कीर्तन मंडप में विश्व […]