रोटरी क्लब देवास द्वारा किया गया बीज व वृक्षारोपण

देवास। विश्वव्यापी संस्था रोटरी अंतरराष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवास शंकरगढ़ पहाड़ी पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृक्षारोपण के साथ 1000 से ज्यादा बीज रोपण किया। जिसमें आम खजूर और जामुन के बीजों का क्लब के सदस्यों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर अलग-अलग स्थानों पर रोपण किया रोटरी क्लब के सचिव आशीष गुप्ता ने बताया की […]

राष्ट्रीय गीत, काव्य एवं व्याख्यान माला के साथ व कारगिल योद्धाओं का हुआ सम्मान

देवास। कारगिल विजय दिवस पर भोपाल रोड स्थित राजदीप गार्डन आयोजित कारगिल योद्धा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय गीतों के स्वरों की गूंज के साथ राष्ट्रीय कवियों द्वारा काव्य पाठ एवं अध्यात्मिक वक्ताओं द्वारा व्याख्यान प्रस्तुति किए गए। समारोह के सूत्रधार चेतन उपाध्याय ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर मालव अकादमी, राजकुल एक्सप्रेस, सिंगिंग फॉर […]

आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज आएंगे देवास

देवास। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सुधांशु जी महाराज अपने चार दिवसीय मालवा प्रवास के दौरान 28 जुलाई, गुरुवार को देवास आएंगे। सुधांशु जी देवास मे प्रताप नगर स्थित एक बगीचे का भूमिपूजन करेंगे और भक्तों को आशीर्वचन देंगे। विश्व जागृति मिशन देवास के सज्जन सिंह परमार ने बताया कि गुरुदेव 28 […]

सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकान होगी सील

– डिस्पोजल विक्रेताओं, अहाता संचालकों, स्कूल प्रबंधकों की बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी देवास। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में नगर निगम में सिंगल […]

26 जुलाई को होगा दैनिक भास्कर का “सरताज 2022”

देवास/ किसी भी शहर की पहचान उसके सुनियोजित रूप से विकास की योजना, आधुनिक बुनियादी सुविधाओं, यातायात और संचार साधनों से होती है। शहरों में विकास की मूलभूत संरचना, मानव संसाधन के बेहतर उपयोग, जीवन की मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा कसौटिया भी आवश्यक होती है। साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ औद्योगिक संरचना और […]

मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम का शुभारंभ

– मिट्टी के गणेश पर्यावरण के साथ धार्मिक दृष्टि से भी श्रेष्ठ है- सुरेशानंद जी महाराज मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण कुटी न्यास आश्रम के सुरेशानन्द जी महाराज ने मिट्टी का पूजन कर किया इस अवसर पर बतौर अतिथि सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। 5 […]

सीबीएसई के परिणाम में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के विद्यार्थी जिले में रहे टॉपर

देवास/ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं परीक्षा में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के जीत जायसवाल ने 98.2% अंक प्राप्त कर देवास जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 102 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 93 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें से […]

सी जी ट्यूटोरियल्स के 16 विद्यार्थियों को 90% से अधिक अंक

देवास/ शहर में सीबीएसई कक्षा 12वी व 10वी के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए लगातार श्रेष्ठ परिणाम देने वाली शिक्षण संस्था सीजी ट्यूटोरियल्स के कक्षा 10 वी के विद्यार्थी जीत जयसवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया व कक्षा 12वी की सलोनी धोते ने 94.4 अंक प्राप्त किये। […]

सेन थॉम एकेडमी की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा

सीबीएसई बोर्ड द्वारा दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें भोपाल रोड़ स्थित सेन थॉम एकेडमी का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा । इस बोर्ड परीक्षा में सेन थॉम एकेडमी की कक्षा बारहवीं के मैथ्स बायो संकाय से कुंदन सिंह बैस ने 95% प्राप्तांक, ह्यूमेनिटीज संकाय से निहारिका यादव ने 94.6 % […]

विंध्याचल अकादमी सी.बी.एस. ई. बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत सफल

+ विंध्याचल अकादमी ने सी.बी.एस. ई. बोर्ड की 12वी एवम 10वी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में फिर लहराया सफलता का परचम देवास। शहर के प्रतिष्ठित सी.बी.एस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय विंध्याचल अकादमी के कक्षा 10वी एवम 12 वी के छात्र- छात्राओ ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है, स्कूल के कक्षा 12 […]

रोटरी क्लब देवास ने 20 से ज्यादा ब्लड युनिट दान कराई

देवास। जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन 21 जुलाई को किया गया। जिसमें विश्वव्यापी समाज सेवी संस्था रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवासा की भी सहभागिता रही क्लब द्वारा 20 से ज्यादा ब्लड युनिट दान कराई गई। क्लब के अध्यक्ष सुधीर पंडित व सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि रोटरी वर्ष 22-23 मे […]

भोपाल से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली के लिए निकले बाइक राइडर्स का देवास बायपास पर किया स्वागत

————- अलीराजपुर के भाभरा से शहीद चंद्रशेखर आजाद की मिट्टी लेकर 22 जुलाई को वापस आएंगे बाइक राइडर ————- देवास 21 जुलाई 2022/ राज्य शासन द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर भोपाल में राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को किया जा रहा है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद […]

नवनिर्वाचित महापौर ने विधायक के साथ भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से की भेंट

देवास। नगर सरकार के लिए हुए चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने रिकॉर्डतोड़ मतों से महाविजय हासिल की। इस सफलता के दूसरे दिन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार व वरिष्ठ नेताओं के साथ नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अग्रवाल ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों से सौजन्य […]

“राज योग” के साथ “राजे योग” ने ही दिया देवास का नया महापौर

– देवास में फिर खिला कमल गीता के साथ – भाजपा अपने विजय लक्ष्य से 5116 वोट पीछे देवास। हमने चुनाव के पहले ही बता दिया था कि देवास में नया महापौर वही बनेगा जिसमे “राज योग” के साथ “राजे योग” भी प्रबल हो। हुआ भी वही टिकिट से लेकर चुनाव जीतने तक देवास में […]

आज खुलेगा देवास महापौर की किस्मत का पिटारा

– राजनीतिक विशेषज्ञों का दावा परिषद भाजपा की बनेगी विजेंद्र उपाध्याय, देवास देवास। नगरीय चुनाव का आज परिणाम आने का दिन है। जिसमे महापौर पार्षदों की किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। देवास में कुल महापोर के लिये 6 उम्मीदवार खड़े हुए थे, वही 45 वार्डो में पार्षद के लिये कुल 192 उम्मीदवार खड़े हुए […]

हार्ट केयर के क्षेत्र में अमलतास नंबर 1 कि पोजीशन पर

अमलतास अस्पताल,देवास ज़िले एवं सभाग में एक मात्र कार्डिक केयर सेंटर है जहा आयुष्मान पर ह्रदय रोग का इलाज निशुल्क होता है . जिस के पास अगर आयुष्मान कार्ड नही है तो कम खर्चे में अच्छा इलाज संभव है। अमलतास इस जिले के लिए वरदान साबित हो रहा है। सिर्फ़ अमलतास अस्पताल में जो की […]

माय देवास एप पर मिलेगी चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी

देवास। नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर शहरवासियों को प्राप्त होती रहेगी। 20 जुलाई को चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति जानने के लिए निगम ने माय देवास एप पर प्रावधान किए हैं। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर चुनाव का ताजा हाल घर बैठे ही प्राप्त किया जा […]

देवास जिले में अबतक 564.59 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

————- गतवर्ष जिले में 19 जुलाई तक 274.29 मिमी औसत वर्षा हुई थी दर्ज ————- देवास 19 जुलाई 2022/ जारी मानसून सत्र में 19 जुलाई तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 564.59 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी […]

नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह साधारण रूप से सम्पन्न कराया जाए

देवास। आगामी दिनों में होने वाले नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह साधारण रूप से सम्पन्न कराए जाने को लेकर तिलक नगर निवासी ललित चौहान ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त के नाम आवेदन सौंपा। चौहान ने आवेदन में बताया कि वर्तमान में नगर निगम की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। नगर निगम […]

देवास फोटोग्राफर एसोसिएशन की डिजिटल वर्कशॉप संपन्न

– 150 से ज्यादा फोटोग्राफरों ने भाग लिया – 3 घंटे चली वर्कशॉप फिर शूट हुए मॉडल के फोटो देवास। देवास फोटोग्राफर एसोसिएशन की कैनन डिजिटल वर्कशॉप होटल नंदन कानन में आयोजित की गई। इसमें मुंबई से प्रीतेश राव मेंटर कैनन जिन्होंने वर्कशॉप में सभी को फोटोग्राफी के लाइटिंग एंगल मिरर्लेस कैमरा के बारे में […]