डयूटी पर मौजूद कर्मचारियों की हौसला अफजाई की देवास 03 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु ने शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा लॉक डाउन के पालन की स्थिति का जायजा लिया। ईटावा चेकपोस्ट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, ड्युटी पर […]
Category: देवास शहर
बाहर से आए सभी लोगों की नाम पता मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करें
कलेक्टर ने नगर निगम देवास के अधिकारियों के साथ बैठक कर संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की देवास 03 अप्रैल 2020/कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने शुक्रवार शाम को नगर निगम देवास के अधिकारियों के साथ बैठक कर देवास नगरीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर […]
क्षय रोगियों को एक माह की अतिरिक्त एडवांस औषधियाँ उपलब्ध कराने के निर्देश
देवास 03 अप्रैल 2020/ राज्य शासन ने कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि लॉकडाउन के दौरान क्षय रोगियों को अतिरिक्त रूप से एक माह की एडवांस औषधियाँ उपलब्ध करायें। मिशन संचालक एन.एच.एम. ने निर्देश जारी किये हैं कि नये खोजे गये टी.बी. रोगियों […]
लॉक डाउन के दौरान ई-मेल, ई-ऑफिस मान्य
देवास 03 अप्रैल 2020/राज्य शासन ने निर्देश जारी किये हैं कि ई-मेल, ई-आफिस और (NIC) से जारी आदेश, पत्राचार, स्वीकृति एवं पत्राचार को मान्य किया जाये। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक समस्त कार्यालय 14 अप्रैल तक लॉक डाउन होने के कारण 15 अप्रैल, 2020 तक सक्षम अधिकारी द्वारा ऑफिशियल ई-मेल, ई-ऑफिस (NIC) […]
कोरोना प्रभावितों और संभावितों के लिए सभी जिलों में टेलिमेडिसन केन्द्र स्थापित
वीडियो काल से घर पर होगा उपचार; चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक देवास 03 अप्रैल 2020/ मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के लक्षण महसूस करने वाले व्यक्तियों और होम क्योरेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों को घरों पर ही उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने बताया है […]
रेंन बसेरा देवास में रुके लोग हुए भावुक
देवास/ कोरोना वायरस के बचाव हेतु चल रहे लॉक डाउन में देवास की कई सामाजिक संस्था गरीब बस्तियों में सेवा कार्य कर रही है। वही देवास प्रशासन भी अपनी जिम्मेद्दारी निभाते हुए गरीब बस्तियों व राहगीरों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में प्रेस क्लब, देवास के साथियो ने ड्यूटी पर काम […]
बाल अपचारी को भी मिले बड़े अपराधियो जैसी अंतरिम जमानत
देवास। देवास जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनोज हेतावल व सचिव प्रवीण शर्मा ने हाईकोर्ट व जिला सत्र न्यायाधीश को पत्र को एक पत्र लिखा।जानकारी देते हुए संघ सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि जेलों में बंद कैदियों की रिहाई के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पैनल के गठन का निर्देश दिया था कि कोरोना […]
भोजन के पेकेटो का वितरण नगर निगम की टीम द्वारा गरीब बस्तियो में
देवास/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्तियो के रहवासियो को शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा प्रदाय किये जा रहे भोजन के पेकेटो का वितरण नगर निगम की टीम द्वारा सुबह शाम दोनो समय किया जा रहा है। इसी के अर्न्तगत […]
आयुक्त नगर निगम के समन्वय से ही कर सकेंगे भोजन वितरण के कार्य
– नवीन व्यवस्था लागू होने से पूर्व में जारी सभी पास निरस्त – नए पास जारी करने के लिए सक्षम अधिकारी अधिकृत देवास 02 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने हेतु जनहित में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने देवास जिले में दण्ड प्रकिया सहिता , 1973 की धारा 144 के तहत […]
सीएमएचओ ने झोला छाप चिकित्सा व्यवसायियों के हास्पिटल/क्लीनिक बंद कराने के दिए निर्देश
देवास 02 अप्रैल 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. के. सक्सेना ने शहरी नोडल अधिकारी देवास तथा समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु यह आवश्यक है कि आपके क्षेत्र में समस्त झोला छाप (इंडियन मेडिकल काउंसिल, म.प्र. आयुर्वेदिक युनानी बोर्ड, म.प्र. होमोपेथी कांउसिल में […]
विभिन्न पेंशन योजनाओ की अग्रिम राशि हितग्राहियों के खातो में ई – अंतरण के माध्यम से जमा
देवास 02 अप्रैल 2020/ अधीक्षक डाकघर इंदौर मौफसिल मण्डल इंदौर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना ( COVID – 19 ) के संक्रमण सम्बन्धी आपदा के कारण सरकार द्वारा पेंशनरो के बैंक खातो, जनधन / पेंशन व डी. बी. टी. खातो में माह मार्च एवं अप्रैल 2020 की विभिन्न पेंशन योजनाओ की अग्रिम राशियों को […]
कलेक्टर डॉ . श्रीकान्त पाण्डेय ने भ्रमण कर लॉक डाउन की स्थिति का लिया जायजा
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय के अनुरोध पर देवास की बड़ी कम्पनियां प्रशासन के सहयोग करने हेतु आगे आई देवास 02 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ . श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा आज भ्रमण कर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। लोगों से लॉक डाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए लॉक डाउन के दौरान […]
दो पहियां एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंध होने के बावजूद चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर की कार्यवाही
वाहन चालको के लाईसेंस निरस्त किये जाने के जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देवास 1 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय एवं प्रशासन की टीम ने प्रातः 7 बजे से शहर का भ्रमण कर लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा जारी आदेश अनुसार दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को […]
कोरोना कफ्र्यू के चलते आई आई एस टी के सैकड़ों छात्रों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन
देवास। इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलोजी,इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ,इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट एंड रिसर्च में कोरोना कफ्र्यू के कारण अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही हैं। कॉलेज के सभी फैकल्टी मेम्बर्स घर से छात्रों के कोर्स ऑनलाइन करा रहे है। कॉलेज के डायरेक्टर जनरल अरुण एस भटनागर ( आई आर एस ) ने […]
गरीब व झुग्गी बस्तियो मे भोजन हेतु भोजन के पेकेट व चावल के पुलाव प्रदाय किये
देवास/ नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कडी मे शहर की धर्मशालाओ, ब्राहम्ण खेडा बायपास सहित वार्ड 30, 18, 19, 16, 35 के क्षेत्रो मे सेनेटाईजेशन का कार्य निगम की टीम द्वारा किया गया। इसी प्रकार शहर मे लॉक डाउन (कर्फ्यू) के […]
किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड-देवास द्वारा गरीब बस्तियों में राशन सामग्री वितरण
देवास/ कोवीड-19 , देवास लॉक-डाउन के दौरान किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड-देवास द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत ऐसे गरीब परिवार जो देवास शहर में विभिन्न बस्तियों में निवासरत है एवं उनके पास राशनकार्ड नहीं है उन्ही जरुरत मंदो को राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन सामग्री में 15 किलो आटा, 5 किलो चावल, […]
जिला प्रशासन के निर्णय का स्वागत सांसद सौलंकी ने किया सायकल से दवाई लाकर लोगो को प्रोत्साहित करने का उम्दा काम
देवास। सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी द्वारा दवाई की जरूरत पड़ने पर अपने घर से जवाहर चोक स्थित मेडिकल दुकान पर सायकल से पहुंचे और दवाई खरीदी…एक ओर जहां जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर में दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किये गए वहीं आम लोग कड़ाई से इसका पालन न करते […]
झुग्गी बस्ती में भोजन के पैकेट बाटकर किया कोरोना से बचने के लिए जागरूक
देवास। देश में आज कोरोना नामक महामारी से मज़दूर ओर ग़रीब लोग बहुत प्रभावित हो रहे है। इसी बीच संस्था हेल्पिंग हैंडस ने देवास सहित पीथमपुर, धार, उज्जैन में मज़दूरों ओर झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों की मदद के लिए उनको भोजन कराया और बिस्कुट के पैकेट भी बाटें। संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने […]
अधिकारियों को लोक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
-दो पहिया/चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा -लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने की अपील करेंगे -दूध, सब्जी, किराना व्यापारी डोर टू डोर डिलीवरी कर सकेंगे -अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनी के अधिकारियों/मजदूरों को आने जाने की छूट होगी -पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारी व नगर निगम की टीम प्रातः 7:00 बजे से भ्रमण कर […]
सामाजिक संस्थाओ से प्राप्त भोजन के पेकेट तथा खाद्य सामग्री का वितरण
देवास/ शहर मे जारी लॉक डाउन (कर्फ्यू) के दौरान गरीब व झुग्गी बस्तियो मे रहने वाले लोगो को सामाजिक संस्थाओ से प्राप्त भोजन के पेकेट तथा खाद्य सामग्री मे आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, दूध आदि सामग्री का वितरण निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन दोनो समय किया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत सामाजिक संस्था आसरा […]

