देवास के लिए राहत भरी खबर तीन कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक

देवास टाइम्स/ आज फिर अमलतास अस्पताल से एक राहत भरी खबर आई जबकि अमलतास में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजो ने कोरोना की जगं में जीत हासिल की जबकि उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वस्थ हुए इन तीनो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इनमें से आनंद नगर निवासी एक महिला को […]

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने डागा पैलेस क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

देवास 01मई 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकांत पाण्डेय ने आज 01 मई 2020 को डागा पैलेस देवास में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्हें किसी चीज की दिक्कत तो नहीं है इस बारे में भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं […]

क्वॉराटांइन हुए परिवार से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए

देवास टाइम्स। सुतार बाखल क्षेत्र से एक परिवार से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था तब से इनके परिवार वालो के 14 लोगो को छात्रावास में क्वॉराटांइन के लिये रखा हुआ था। आज इनके परिवार से 2 लोगों का कोरोना वायरस पॉजिटिव टेस्ट आया है। सुरेंद्र पिता बाबूलाल उम्र 62 वर्ष और कल्पना पति वीरेंद्र धारीवाल […]

एक कोरोना पाजीटिव मरीज को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पताल से दी छुट्टी

जिले में अब तक कुल 08 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे देवास 30 अप्रैल 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सक्सेना से बताया कि कोविड – 19 कोरोना वायरस के पाजीटिव मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल चल रहा है जिनमें से आज एक मरीज को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुटटी कर […]

देवास में अब तक 26 कोरोना पॉजिटिव

देवास टाईम्स। जयप्रकाश मार्ग निवासी शेर बानो की विगत 16 अप्रैल को मृत्यु हो गयी थी, जिसकी कल दिनांक 28 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वही मालीपूरा निवासी विपुल चौहान की भी रिपोट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार देवास में कुल 26 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनसे से 6 मरीज […]

शिकायत के बाद कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

देवास 28अप्रैल 2020/ सुतार बाखल परिवार के 14 लोगो को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बालक छात्रावास में क्वॉरेंटाइन के लिये कल शाम से रखा गया था। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली थी कि उन्हें सुबह से चाय नाश्ता की व्यवस्था भी नहीं कि गयी थी वही भोजन भी दोपहर में भी दिया गया। साथ ही साफ […]

कोविड 19 नोवल कोरोना वायरस के बचाव के लिए डॉ अर्चना निगम को डब्ल्यू एच ओ से प्राप्त हुए 4 सर्टिफिकेट

देवास। देवास की डॉक्टर श्रीमती अर्चना निगम ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड 19 नोवल कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रारंभ किए गए सर्टिफिकेट कोर्स में से 4 कोर्स में 95 प्रतिशत से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्टिफिकेट हासिल कर लिए हैं। जो कि देवास जिले के लिए एक सबसे बड़ी उपलब्धि कोविड […]

कोरोना पॉजिटिव मरीजो के परिजनों को मिल रही है सजा

देवास/ देवास में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे है उनके परिजनों को प्रशासन द्वारा बालगड़ रोड स्थित होस्टल, उत्क्रष्ट विद्यालय व मीठा तालाब रोड़ पर स्थित बालक छात्रावास में आइसोलेशन में रखा जा रहा है जहा इन्हें कोई सुविधा नही मिल रही हे बल्कि सजा भोग रहे है। देवास के मीठा तालाब रोड़ […]

देवास में एक ओर कोरोना पॉजिटिव, अब तक संख्या 24 हुई

देवास। सुतार बाखल देवास निवासी भारती धारीवाल भी कोरोना पॉजिटिव निकली, इंदौर के अरिहंत अस्पताल में है भर्ती, पॉजिटिव मरीजो की संख्या 24 पहुची। 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजो में से 5 अभी तक ठीक हुए है जिनको अमलतास हास्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वही 6 लोगो की मौत हो चुकी है।

देवास में 6 मरीज अमलतास हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

देवास। आज कोरोना पाज़िटिव इमरान की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई साथ ही पांच अन्य मरीजों जो कि संदिग्ध थे को भी डिस्चार्ज किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना और सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़वइ तथा अमलतास अस्पताल के अधिकारियों कर्मचारियों भी उपस्थित थे।

देवास में हुए कोरोना मरीज 23, ठीक हुए 5

देवास में आज रघुनाथपुरा क्षेत्र की रहने वाली 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव। देवास के रघुनाथपुरा क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव हो हो गए इसप्रकार हॉटस्पॉट बन चूका है। अब तक देवास में कुल 23 कोरोना पॉजिटिव हो गए है। जिसमे से 4 मरीज पहले ठीक हो चुके थे और आज एक मरीज […]

चार मरीजों ने दी कोरोना को मात स्वस्थ होकर अमलतास से हुए डिस्चार्ज

देवास जिले के 16 एक्टिव कोरोना पाज़िटिव मरीजों में से आज पहली बार 4 संक्रमित मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को पहुंचे। कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत सीईओ शीतल पाटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना और सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़वइ की उपस्थिति में जिला प्रशासन, स्वास्थ […]

कोरोना की जंग जीत कर आज चार लोग अमलतास अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे

देवास 24 अप्रैल 2020/ कोरोना की जंग जीत कर आज 24 अप्रैल शुक्रवार को चार लोग अमलतास अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे। इनमें पीठा रोड निवासी पति-पत्नी, नाहर दरवाजा निवासी एक युवक एवं हाटपिपल्या निवासी एक युवक शामिल है। चारो मरीजो का कोरोना का तीसरा टेस्ट भी नेगेटिव आने पर, इन्हे आस्पताल से […]

कोरोना से लिपिक की मौत से शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि

देवास। उज्जैन कलेक्ट्रेट में पदस्थ लिपिक धर्मेंद्र जोशी का कोराना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। जिससे प्रदेश के समस्त लिपिकों में शोक की लहर है। लिपिकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें श्री चरणो मे स्वीकार कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी […]

अच्छी खबर- देवास के 4 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए, एक ओर की ठीक होने की संभावना

देवास। देवास वासियो के लिए राहत की खबर यह है कि अब पॉजिटिव मरीजो की संख्या कम हो कर 17 रह गई है। आज 4 पॉजिटिव मरीजो गुलरेज, चकरुद्दीन, मारिया, समद की तीसरी बार कराई गई रिपोर्ट भी निगेटिव आई है वही 5 वा मरीज इमरान जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है लेकिन वह स्वस्थ है। […]

देवास में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 21

देवास। देवास में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 21 हो गयी है। जिसमे से 6 की मौत हो चुकी है। आज देवास के रघुनाथ पुरा में एक 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव आ गई है। सीएमएचओ आरके सक्सेना के मुताबिक 35 वर्षीय संध्या नाम की महिला 20 अप्रैल से अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती […]

अमलतास में भर्ती 6 संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार

देवास। अमलतास अस्पताल में भर्ती संक्रमित पाज़िटिव मरीजों में से 6 मरीज़ शीघ्र ही कोरोना को हराकर जा सकते हैं अपने घर। इन सभी के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए इन्हें आइ.सी.यू. से आयसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पहली जांच रिपोर्ट पाज़िटिव आने के पूर्व ही कोविड़19 के गंभीर लक्षणों के […]

देवास में अब तक 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज

देवास। देवास में कोरोना पॉजिटिव मरीजो के संख्या बढ़ी। इस्लाम पूरा निवासी नसीम बानो नामक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब पॉजिटिव मरीजो की संख्या 20 हुई। जिसमें से अब तक 5 कि मौत हुई है।

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 द्वारा पुन: 300 पी पी ई किट मेडिकल कॉलेज को भेट

इन्दौर, कोरोना वायरस COVID 19 महा आपदा पर जीत हासिल करने के लिए अस्पतालों मे मेड़ीकल टीम के लिए पी ई किट की कमी को देखते हुये आज लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अजय सेंगर द्वारा डिस्ट्रिक्ट की ओर से सर्वश्रेष्ठ पी ई किट मेडिकल कॉलेज मे कोरोना प्रोग्राम के नोडल अधिकारी […]

जानिए अमलतास अस्पताल में कोरोना मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में

देवास। अमलतास अस्पताल के चेयरमैन सुरेश भदौरिया ने बताया कि अमलतास अस्पताल को कोविड़ अस्पताल घोषित किए जाने के बाद मरीजों का इलाज तथा मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा का कार्य जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्य योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। क्षेत्र में कोरोना महामारी के संक्रमण की शुरुआत से […]