हायर सेकेंडरी परीक्षा-2020 के दो पेपर की तिथियों में संशोधन

देवास, 04 मार्च 2020/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की वर्ष 2020 की परीक्षाओं के संचालन हेतु जारी किये गये परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए हायर मैथेमेटिक्स का पेपर मंगलवार 24 मार्च को तथा बायोटेक्नालॉजी का पेपर सोमवार 23 मार्च को होगा। पूर्व में हायर मैथेमेटिक्स का पेपर सोमवार 23 मार्च को तथा बायोटेक्नालॉजी का […]

पडोस के खेत में कांटे फेंकने की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपीगण को मिली सजा

देवास/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ सुश्री मधुलिका मेव सहायक मीडिया सैल प्रभारी जिला देवास द्वारा बताया गया कि फरियादी विनोद ग्राम नागदा में रहता है तथा बावडिया में किराने की दुकान चलाता है। वह नागदा में अपने खेत पर गया था। पडोस के खेत वाले अभियुक्त बहादुर चैहान ने बबूल के […]

कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन सतर्क

-समीक्षा बैठक में जनजागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश -स्कूल तथा कॉलेजों में प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी जाए जानकारी देवास, 04 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संबंध में जिला प्रशासन सजग एवं सतर्क है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां तथा रोकथाम के संबंध में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन […]

कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 के परीक्षा केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

देवास, 04 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बुधवार को नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-01 के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने एक-एक परीक्षार्थी का परिचय पत्र चेक किया। बताया गया कि केंद्र पर अंग्रेजी के प्रश्न पत्र के दौरान 16 विद्यार्थियों का परीक्षा थी, जिनमें से एक विद्यार्थी […]

मवेशी द्वारा फसल खराब करने की बात पर मारपीट करने वाले को तीन माह का सश्रम कारावास

देवास/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ सुश्री मधुलिका मेव सहायक मीडिया सैल प्रभारी जिला देवास द्वारा बताया गया कि फरियादी रामबक्ष अपने मवेषियों के चराने के लिए दत्ता के खेत में, जो टिगरिया के रास्ते पर है, ले गया था। तभी आरोपी संजू उर्फ संजय डेयरी वाला टिगरिया तरफ से आया और […]

पहली बार कोई स्कूल संचालक आया खुलकर छात्र-पालक के खिलाफ

-संचालक को मिली स्कूल बंद कराने की धमकी -पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग देवास/ सामान्यत: अब तक देवास शहर में कोई स्कूल संचालक खुलकर छात्र अथवा पालक के खिलाफ नहीं आया है। इसी सहयोग को कमजोर मानते हुए एक छात्र और उसके पालक ने स्कूल की फीस जमा […]

अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को जनसुनवाई में आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं

देवास 03 मार्च 2020/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कई आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। […]

महिलाओ ने सुखी होली खेलकर दिया पानी बचाव का संदेश

देवास। उमंग ग्रुप की महिलाओ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एक निजी होटल में मंगलवार को किया गया। जिसमें सर्वसमाज की महिलाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओ ने कई गेम्स खेले, एक-दूसरे से पहेलियां बुछाई, कविता पाठ, डांस, ईनाम जीतो प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजनात्म आयोजन हुए। महिलाओ ने रंग-बिरंगी सुखी गुलाल से होली खेल […]

निगम संबंधी बकाया करो की वसुली कुर्की की कार्यवाही व नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही कर की जा रही है

देवास/ नगर निगम संबंधी बकाया करो की वसुली कुर्की की कार्यवाही व नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही कर वसुली जा रही हे। बकाया करो की वसुली अन्र्तगत निगम के गठित दल द्वारा शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ से 5 लाख 37 हजार 519 की राशि की वसुली की गई। इसी प्रकार कुर्की की कार्यवाही अन्र्तगत […]

संघ के पथ संचलन में देशभक्ति, शौर्य व साहस का जीवंत दर्शन

विजयागंज मण्डी में निकले ग्रामीणखण्ड के पथ संचलन में सैकड़ो स्वयंसेवको ने लिया हिस्सा देवास। ग्रामीण खण्ड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भव्य पथ संचलन संपन्न हुआ। कतारबद्ध स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, हाथो में दण्ड (लाठी) और कदम से कदम मिलाते हुए घोष की ओजस्वी धुनों पर जब नगर भ्रमण पर निकले तो देखने वाले […]

फैक्ट्री में चोरी करने वाले आरोपीगण को 03-03 साल का सश्रम कारावास

जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ सुश्री मधुलिका मेव सहायक मीडिया सैल प्रभारी जिला देवास द्वारा बताया गया कि फरियादी विजय पाण्डे ने दिनांक 26.04.2013 को थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में एक आवेदन इस आषय का प्रस्तुत किया कि कमिंस टेक्नोलाॅजी इंडिया लि.कं. का कारखाना जो इंडस्ट्रियल एरिया नं.-02 देवास में स्थित है। […]

बकाया संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस, सख्ती से वसुली निगम दलो द्वारा निरंतर की जा रही है

देवास/ नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व बकाया संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस व औद्योगिक क्षेत्रो से करो की राशि को सख्ती से वसुलने का अभियान निरंतर जारी है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि शहर के करदाताओ से वार्ड क्रमांक 22, 23, 26, 30, 31, 38, 39, 40, 41, के […]

निगम संबंधी की गई शिकायतो का निराकरण विशेष शिविर मे किया गया

देवास/ शहर के नागरिको द्वारा नगर निगम संबंधी सीएम हेल्प लाईन, पीजीआर, जनसुनवाई मे की गई शिकायतो मे से 50 शिकायतो का निराकरण नगर निगम कार्यालय मे आयोजित शिकायत निराकरण शिविर मे किया गया। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि नागरिको द्वारा निगम संबंधी की गई सीएम हेल्प लाईन, पीजीआर, जनसुनवाई की कुल […]

आपसी झगडे़ में दोनों पक्षो को न्यायालय ने दिया 03-03 माह का कारावास

देवास/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ सुश्री मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल प्रभारी जिला देवास द्वारा बताया कि दिनांक 22.09.2013 को ग्राम संवरसी थाना भौरांसा तहसील टोंकखुर्द में दोपहर 01ः30 बजे गली में से निकलने की बात को लेकर दोनो पक्षों में गाली-गलौच हुई तथा दोनो पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। […]

कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध किये जायें-कलेक्टर देवास, 02 मार्च 2020/ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज 02 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने टोंकखुर्द सहित जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये हंत कि […]

31 मार्च 2020 के पश्चात बीएस-4 वाहनों का नहीं होगा पंजीयन

देवास, 02 मार्च 2020/ जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में बीएस-4 वाहनों का पंजीयन किये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि 31 मार्च 2020 के पश्चात कोई भी बीएस-IV वाहन पंजीकृत नहीं किया […]

झूमते गाते निकले श्याम भक्त

मंदिर पहुंचकर श्रद्धा के साथ चढ़ाए निशान देवास। श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा 1 मार्च को नयापुरा से खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी एवं सचिव जे.पी. शर्मा ने बताया कि निशान यात्रा नयापुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर […]

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म- विधायक पवार

नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सम्पन्न देवास। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। संस्था सिद्धेश्वर द्वारा नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का जो आयोजन किया गया है वह सराहनीय है। उपरोक्त उद्गार मुख्य अतिथि के रूप में आई विधायक गायत्रीराजे पवार ने व्यक्त किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में सेवा की महत्ता […]

8 दिनो से लापता युवक आज तक नही मिला

देवास। रोहित पिता प्रकाश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी राधागंज बागरी मोहल्ला पिछले 24 फरवरी को प्रात: 7 बजे से घर से निकला था। उसने परिजनो से कहा था कि वह अपने दोस्त के घर पैसे लेने जा रहा है। इसके बाद से वह घर नही लौटा। मामले में पिता प्रकाश यादव ने पुलिस थाने […]

खाटू श्याम फ़ाग महोत्सव 6 को

गायक जितेंद्र पटेल देंगे श्याम भजनों की प्रस्तुति देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मन्दिर में 6 मार्च को फागुन शुक्ल एकादशी पर रात 8 बजे से फाग महोत्सव का रंगा रंग आयोजन होगा। परम् श्याम भक्त व भजन गायक जितेंद्र पटेल श्याम भजनों से श्याम प्रभु को रिझाएंगे। 56 व्यंजनों का भोग खाटू […]