12 से 16 मार्च तक शंकरगढ पहाडी पर भव्य स्तर पर ऐडवेंचर फेस्ट का आयोजन

आयुक्त ने इवेंट मे होने वाली गतिविधियो की समीक्षा की देवास। इंदौर भोपाल बायपास  स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन 12 से 16 मार्च तक होगा। आयोजन को लेकर आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा आयोजित ऐडवेंचर फेस्ट मे होने वाली गतिविधी की समीक्षा की साथ ही पहाडी पर लगने वाले छोटा बाजार […]

आस्था और राजनीति का सैलाब देखना है तो दूर न जाये, अपने आस पास ही देख लेवे

–महिला दिवस पर भूख और प्यास से परेशान होती रही हजारों महिलाएं देवास टाइम्स। विगत दिनों सीहोर में आस्था का सैलाब था, जहां लाखों भक्त श्रद्धा पूर्वक परेशान होते हुए सीहोर के रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल हुए थे। जहां प्रशासन ने उनकी व्यवस्था करने के लिए हाथ खड़े कर दिए थे। वही दूसरी ओर आज […]

देवास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की कवरेज करने आये भोपाल के मीडियाकर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत

देवास। देवास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की कवरेज करने भोपाल से देवास पहुंचे दूरदर्शन भोपाल में सहायक के पद पर कार्यरत 52 वर्षीय श्री वासु देवन का हार्ट अटैक से निधन। सी वासुदेवन (टेक्निकल सहायक दूरदर्शन भोपाल) की ह्रदयगति रुकने से दुःखद निधन होने पर देवास सांसद महेंद्रसिंह सोंलकी एमजी हॉस्पिटल देवास पहुंचे […]

महिला दिवस पर हुआ 100 मीटर रेस का आयोजन, विजेता बालिकाएं हुई सम्मानित

देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की सशक्त महिलाओं का सम्मान एवं 100मी रेस का आयोजन किया गया। कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अनवेशा तिवारी की मधुर वाणी से हुआ। सर्वप्रथम 100 मीटर रेस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में किया गया, जिसमें कई बालिकाएं विजेता रही। कार्यक्रम में […]

मुख्यमंत्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी पोषण आहार संयंत्र की चाबी

ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने विभिन्‍न सामग्रियों का उत्‍पादन कर के चमत्‍कार कर दिखाया है – मुख्‍यमंत्री चौहान ————- महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्‍य प्रदेश ने एक लंबी छलांग लगाई है और समाज में अपनी हिस्‍सेदारी निभाई है – जे.पी. नड्डा ————— मुख्‍यमंत्री चौहान ने हमें मजदूर से बनाया मालिक – श्रीमती दुर्गा […]

10 एम.पी. बटालियन के सीनियर विंग एन.सी.सी. केडेट्स का प्रशिक्षण

देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में स्थापित नवीन 50 मीटर फायरिंग रेंज में 10 एम.पी. बटालियन के सीनियर विंग एन.सी.सी. केडेट्स का प्रशिक्षण व प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इस प्रशिक्षण में विभिन्न ट्रूपों के लगभग 250 छात्र-छात्राए भाग लेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी थल सेना के सुबेदार हरबंश सिंह जी ने बताया यह प्रशिक्षण सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के फायरिंग […]

नारी और पुरुष दोनों एक ही परम पिता के संतान है, दोनों को समान अधिकार है

देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की महिला पौरोहित्य अवधूतिका आनंद वैष्णवी आचार्या   का कहना है कि देवास, उज्जैन, सीहोर, भोपाल, छिंदवाड़ा  एवं उसके आसपास महिलाओं को शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से विकसित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला सशक्तिकरण की बात अब केवल दिखावा ही रह गया है। […]

जैन समाज के गु्रप सतपथ एवं पुष्प का शपथ विधि समारोह संपन्न

देवास। संस्कार समन्वय एवं सद्भावना के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते दिगम्बर जैन सोशल गु्रप फेडरेशन इंदौर से सम्बंधित व उज्जैन रीजन के दो अनमोल ग्रुप सतपथ एवं पुष्प देवास का शपथ विधि समारोह 06 मार्च को संपन्न हुआ । इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल गु्रप फेडरेशन के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

मेंढकी रोड क्रासिंग पर अंडर ब्रिज कार्य का भूमिपूजन संपन्न

विजय नगर में तीसरी भुजा के लिये हम प्रयासरत है कांग्रेस की ओछी मानसिकता है, जो श्रेय लेना चाहते हैं देवास। मेंढकी रोड पर बहुप्रतिक्षित अण्डर ब्रिज कार्य का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्रिय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा तथा पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के मुख्य आतिथ्य […]

स्वतंत्रता आंदोलन के सच्चे, पूर्ण और प्रेरक इतिहास को जानने का अवसर अमृत महोत्सव है- श्री नंदकुमार

देवास। देश के सभी भागों में चले लंबे स्वतंत्रता संघर्ष और बलिदानों से स्वराज की प्राप्ति हुई है। स्वत्व के बोध के कारण ही बंग-भंग आंदोलन को सफलता मिली और स्वत्व के बोध में कमी के कारण ही देश का त्रासद विभाजन हुआ। ये उद्गार प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार ने राजाभाऊ महाकाल […]

देवास विधायक गायत्री राजे पवार अधिकारियों पर हुई नाराज

सांसद, कलेक्टर, निगम आयुक्त व भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं पहुंचे देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिवस पर शनिवार को शहर में कई आयोजन किए गए, जिसमें एक वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी रखा गया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 9 बजे उज्जैन रोड पर नगर निगम द्वारा निर्मित गार्वेज ट्रांसफर स्टेशन का भी […]

हवाई फायर मामले में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवास। पिछले दिनों रात करीब साढ़े 8 बजे मैनाश्री कॉम्प्लेक्स के सामने हुए हवाई फायर मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 336 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी नाबालिग बताए गए है। कोतवाली पुलिस के अनुसार एबी रोड पर स्थित मैनाश्री कॉम्प्लेक्स के सामने 25 फरवरी […]

लाखो की चपत लगाने वाली चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

ग्लोरिया प्रापर्टी इंडिया नाम से खोला था देवास में ऑफिस, 15 से 20 लाख की लगाई चपत देवास। देवास सहित देश भर में ऐसी कई चिटफंड कंपनियां संचालित हो रही है, जो चंद दिनों में राशि डबल करने का दावा करती है और भोले-भाले लोगों को चपत लगाकर फरार हो जाती है। देवास में भी […]

शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, नंदी भगवान ने पिया दूध-पानी

एक्सपर्ट ने कहा यह कैपलरी रिएक्शन है देवास। शनिवार सुबह क्षेत्र में इस बात की जानकारी के बाद शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी कि शिव मंदिरों में विराजित नंदी की पाषाण प्रतिमाएं पानी पी रही है। चारों ओर महिलाओं के जत्थे पूजा की थालियां लेकर शिव मंदिरों में में जमा होने लगी […]

शंकरगढ़ पहाड़ी पर आयोजित होगा एडवेंचर फेस्ट

देवास। देवास इंदौर बायपास  स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन 12 से 16 मार्च तक होगा। आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला एवं आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडवेंचर फेस्ट को लेकर की जा रही तैयारी में दिए गए पूर्व के दिशा […]

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वराज्य से स्वतंत्रता की ओर आयोजित व्याख्यान का शुभारम्भ कल

देवास। स्वराज्य 75 वां अमृत महोत्सव के संयोजक ओ.पी.जगावत एवं सह संयोजक सुदेश सांगते ने बताया कि श्री राजभाऊ महांकाल सेवा न्यास देवास द्वारा आयोजित 05 मार्च को सायंकाल 7 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में भारत वर्ष के सभी भागों और वर्गों के लाखों देशानुरागियो के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त स्वराज्य का अमृत महोत्सव […]

देवास में विकास कार्यो की ओर बड़ी रफ्तार

नए तीन कामो से मिलेगी नई पहचान देवास। देवास में विकास के विभिन्न कामों को गति देने का काम तो किया ही जा रहा है । वही इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ औद्योगिक संरचना और उद्योगों के विकास और पर्यटन के क्षेत्र विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है । देवास की विधायक गायत्री राजे […]

प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में वार्षिक मैनेजमेंट फेस्ट “उत्सव 2022” का शुभारम्भ 4 मार्च से

देवास : प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में प्रतिवर्ष होने वाले 5-दिवसीय वार्षिकोत्सव “उत्सव 2022” 4 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ प्रशांत पुराणिक, नई दुनिया ब्यूरो चीफ आरस जी , दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ राजेश व्यास तथा बाल कलाकार अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप […]

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास की मदद से पूनम को मिले नए पंख

देवास 03 मार्च 2022/ देवास के महू खेड़ा निवासी लखन चौहान पेशे से मजदूरी करते है, वह दो बच्चों का पिता है। प्रतिदिन अपनी पत्नी के साथ सुबह से शाम तक मजदूरी के लिए बाहर ही रहते है। उन्‍हें अपनी बेटी पूनम की बहुत चिंता रहती थी क्योंकि वह दिव्यांग है एवं स्वयं ना बैठ […]

देवास में क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान का हुआ शुभारम्‍भ, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रम दान, 15 मार्च तक चलेगा अभियान

जिले के सामाजिक संगठन, स्‍कूल/कॉलेजों के विद्यार्थी श्रमदान में ले रहे है बढ़चढ़ कर भाग ————– क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण में क्षिप्रा से लगे गांव के एक हजार नागरिक रोजाना करेंगे श्रमदान ————      देवास, 03 मार्च 2022/ क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान का शुभारम्‍भ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर किया। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान 15 मार्च तक […]