छायांकन विधा में बाहर के प्रकाश से अधिक अंतर्प्रकाश ज़रूरी-अंबा साराह

कैलाश सोनी के चित्रों में धडकता है जीवन, उनमें अंतर्निहित है चेतना कैलाश सोनी के छायाचित्रों की प्रदर्शनी केशव को निहारा हजारों आँखों ने देवास। 10 मार्च, छायांकन विधा आसान नहीं है, इसमें केवल बाहरी प्रकाश की ही नहीं अपितु भीतर के प्रकाश की भी महती आवश्यकता है। इसके बिना फोटो तो खींचे जा सकते […]

हजारों श्रद्धालुओं की आस्था कल करेगी माँ की परिक्रमा

पूरा शहर डूबेगा जगत जननी की आराधना में परिक्रमा पश्चात भोजन प्रसादी एवं पूजन अर्चन के विशिष्ट आयोजन होंगे देवास। हाथों में केशरिया-भगवा ध्वज लहराकर, संपूर्ण नगर के वातावरण को श्रद्धा एवं आस्था से परिपूर्ण बनाते हुए हजारों भक्त आज रविवार को माँ चामुण्डा एवं माँ तुलजा भवानी की परिक्रमा करेंगे। पूरा शहर माँ की […]

सुदामा जी ने कृष्ण के लिय गरीबी को गले लगाया

सुदामा को गरीबी क्यों मिली… अगर अध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो सुदामा जी बहुत धनवान थे। जितना धन उनके पास था किसी के पास नही था। लेकिन अगर भौतिक दृष्टि से देखा जाये तो सुदामाजी बहुत निर्धन थे । एक ब्राह्मणी थी जो बहुत गरीब निर्धन थी। भिच्छा माँग कर जीवन यापन करती थी। […]

पर्वत परिक्रमा के आमंत्रण हेतु नगर एवं द्वार निमंत्रण यात्रा निकली

भीगते हुए नगर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति हुई सम्मिलित देवास। माँ चामुण्डा-माँ तुलजा भवानी के पवित्र टेकरी पर्वत की आगामी 11 मार्च रविवार को होने वाली पर्वत परिक्रमा में सम्मिलित होने हेतु भक्त मण्डल द्वारा 9 मार्च को भव्य नगर एवं द्वार निमंत्रण यात्रा निकाली गई। दुर्गेश अग्रवाल की अगुवाई […]

राम कथा की बैठक फाग उत्सव के साथ हुई संपन्न

देवास। चैत्री नवरात्री के पर्व पर कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की बैठक में फूलों की होली के साथ फाग उत्सव मनाया । समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक कथा संयोजक म.प्र.पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक संयोजक मण्डल के पदाधिकारी पूर्व महापौर […]

यातायात के नियमो का पालन करती महिलाओ की स्कूटर रैली निकली

अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ द्वारा स्कूटर रैली निकाली देवास । देवास की खुराना हीरो द्वारा अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ की स्कूटर रैली निकाली गयी। रैली खुराना हीरो से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी। रैली का समापन भी खुराना हीरो पर ही हुआ। इस अवसर पर सभी […]

हज उमराह अमन और प्रेम पैगाम है मक्का के लिये हाजियों का जत्था हुआ रवाना

देवास। इंदिरा नगर बीएनपी रोड रियाजुलजन्ना टूर्स के नेतृत्व में हज्जे बेतुल्ला (उमराह)पर जाने वाले हज यात्रियों को भावपूर्ण वातावरण में विदाई दी गई। इस अवसर पर आदर, सम्मान, प्रेम, आशीर्वाद, विदाई के गम और आंसू के बीच उत्साह, उल्लास और खुशी का प्रकट होना उपस्थितजनों को एक सूत्र में बांध गया। जब सबसे कम […]

म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी मांगों को लेकर करेंगे विधानसभा का घेराव

देवास। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएसशन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अब सड़क पर उतर गई है। अप्रैल 2017 में मुख्यमंंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन पर अपनी हड़ताल वापस लेने के उपरांत एक वर्ष बीतने पर भी म.प्र. के इंजीनियर्स पूरे देश में सबसे कम ग्रेड पे लेकर, 10-12 वर्षो से संविदा पर काम करते […]

ममता साख सहकारी संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

देवास। ममता साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संस्था कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुमताज सिद्धिकी ने महिलाओं के उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि महिला दिवस तब सार्थक होता है जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास […]

80 लाख की लागत के 3 वार्डो के मार्गो का निमार्ण होगा- विधायक, महापौर द्वारा कार्यो का शुभारंभ किया

देवास/ नगर पालिक निगम द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 13 मे 80 लाख की लागत से मार्गो को सीमेंटीकृत कर उन्हैं स्थानीय नागरिको की आवगमन की सुविधाओ हेतु सुलभ बनाया जावेगा। देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा के साथ इन वार्डो के मार्गो के निर्माण का शुभारंभ किया […]

बकाया संपत्तिकर को सख्ती से वसूलने के निर्देश

देवास। नगर पालिक निगम द्वारा वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक शहर मेें भवन, भूमि एवं प्लाटों के मालिकों से बकाया संपत्तिकर को सख्ती से वसूलने की दिशा में बकाया करदाताओं के विरूद्ध कुर्की वारंट जारी कर वसूली की जा रही है। आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा बकाया करदाताओं से संपत्तिकर वसूलने की कार्यवाही में निगम […]

माँ नर्मदा महिला जायसवाल सोशल गु्रप ने महिला दिवस पर किया होली मिलन का आयोजन

देवास। माँ नर्मदा महिला जायसवाल सोशल ग्रुप ने महिला दिवस 8 मार्च को शिवशक्ति गार्डन पर होली मिलन का आयोजन अध्यक्ष आशा जायसवाल के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने अपने उद्बोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि नारी सृष्टि की अनमोल रचना है नारी ने भगवान को […]

कला कुंभ द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ आज

कला कुंभ द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ आज देवास। कला कुम्भ फोटोग्राफी क्लब देवास अपने वरिष्ठ क्लब मेम्बर और शहर के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर कैलाश सोनी की एकल तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 9 मार्च को शाम 7.30 बजे स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में कवयित्री प्रफुल्लता जाधव द्वारा […]

पर्वत परिक्रमा को लेकर कल निकलेगी निमंत्रण यात्रा

मोहन वर्मा, देवास …………………………………. देवास। शहर में चैत्र नवरात्रि में माँ चामुंडा और माँ तुलजा भवानी के पर्वत टेकरी पर प्रतिवर्ष होने वाली “ पर्वत परिक्रमा “ आगामी 11 मार्च को निकाली जा रही है .चुंकि 18 मार्च को घट स्थापना और 25 मार्च को रामनवमी है इसलिए इस बार ये यात्रा 11 मार्च रविवार […]

कलम और बम-गोली के धनी अज्ञेय

7 मार्च/जन्म-दिवस प्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन ‘अज्ञेय’ कलम के साथ ही बम और गोली के भी धनी थे। युवावस्था में उन्होंने भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, भगवतीचरण बोहरा, सुखदेव आदि के साथ काम किया था। क्रांतिकारी जीवन में एक बार रावी नदी में काफी ऊंचाई से छलांग लगाने से उनके घुटने की टोपी उतर गयी, जिससे […]

शीतला सप्तमी की कथा ओर महत्व

यह कथा बहुत पुरानी है। एक बार शीतला माता ने सोचा कि चलो आज देखु कि धरती पर मेरी पूजा कौन करता है, कौन मुझे मानता है। यही सोचकर शीतला माता धरती पर राजस्थान के डुंगरी गाँव में आई और देखा कि इस गाँव में मेरा मंदिर भी नही है, ना मेरी पुजा है। माता […]

नीमड़ा का नरसंहार

सुरेश जायसवाल, देवास अंग्रेजी शासन में देशवासी अंग्रेजों के साथ-साथ उनकी शह पर पलने वाले सामंतों के शोषण से भी त्रस्त थे। वनों और पर्वतों में रहने वाले सरल स्वभाव के निर्धन किसान, श्रमिक, वनवासी तथा गिरिवासी इस शोषण के सबसे अधिक शिकार होते थे। राजस्थान में गोविन्द गुरु ने धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से […]

रंगपंचमी पर लोगों ने जमकर खेला रंग- खूब उड़ा गुलाल 

मोहन वर्मा, देवास देवास में रंगपंचमी का पर्व खूब जमकर मनाया गया. पंचमी की पूर्व संध्या से ही घरों,दुकानों और बाज़ारों में रंग गुलाल उड़ने लगा था.एक और जहाँ स्कूली छात्र छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी होते ही अपने यार दोस्तों को रंग में रंगने की शुरुवात कर दी थी तो वहीं बाजारों में भी […]

लेनिन की मूर्ति के विध्वंस की घटना बाबरी मस्जिद के विध्वंस के समांतर है

नागेश्वेर सिंह बघेल, देवास ………………………………… जब मैंने, त्रिपुरा से आया वह चित्र जिसमे त्रिपुरा की जनता लेनिन की मूर्ति को उखाड़ फेंक रही है, देखा तो मेरे शरीर मे झुरझुरी से दौड़ गयी है। जनता द्वारा लेनिन की मूर्ति को तोड़ना यह स्पष्ट बता रहा है कि वहां वामपंथ और उसके प्रतीकों को लेकर किस […]

31 मार्च तक बकाया राजस्व करो की वसुली का अभियान

देवास/ नगर पालिक निगम देवास द्वारा वित्तिय वर्ष 2017-18 के अंतिम माह मार्च मे बकाया राजस्व करो की वुसली को सख्ती से वसुला जाने का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस हेतु वसुली दलो को वसुली का लक्ष्य सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त विषालसिह चौहान द्वारा समस्त वार्ड क्षेत्रो के भवन, भूमि, प्रतिष्ठानो […]