निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर संपन्न 218 मरीज हुए लाभांवित

देवास। म.प्र. पश्चिमांचल माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक स्व. डॉ. वैजयंती माहेश्वरी की स्मृति में निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। अशोक सोमानी एवं संजय परवाल ने बताया कि इस शिविर में डॉ. प्रमोद, डॉ.पुनित एवं डॉ. माहेश्वरी ने सेवाएं प्रदान की एवं 218 मरीजों का इलाज कर […]

वन कमर्चारी 24 मई से हड़ताल पर

देवास। 20 मई को म.प्र. वन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि म.प्र. वनकर्मचारी संघ् की 19 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं होने पर 24 मई से समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। वन कर्मचारी संघ जिला देवास के जिलाध्यक्ष […]

सहायक सचिव संघ ने किया अद्र्धनग्र होकर प्रदर्शन

देवास। ग्राम रोजगार सहायक ,सहायक सचिव संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे सहायक सचिवों ने 19 मई को अद्र्धनग्न होकर शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया के बयान का विरोध किया। जिलाध्यक्ष मोहन बड़वाया ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन जी.आर.एस. भाई पूरी ईमानदारी एवं […]

डॉ. वैजयंती माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 21 को

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रसिद्ध समाजसेवी म.प्र. पश्चिमांचल माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्षा एवं नगर की सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वैजयंती माहेश्वरी की पुण्य स्मृति पर 21 मई सोमवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन माहेश्वरी नर्सिंग होम भगतसिंह मार्ग पर प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। […]

बालगढ तालाब का गहरीकरण होगा

देवास। जल संरक्षण एवं जल संग्रहण में वृद्धि हेतु बालगढ तालाब का गहरीकण कार्य नगर निगम एवं बायपास मार्ग निर्माण करने वाली कंपनी के द्वारा आपसी सहयोग से किया जाएगा। तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ बुजुर्ग बापू खां, देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। तालाब गहरीकरण में एक पोकलेण्ड […]

मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 505 करोड की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे

देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 505 करोड की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। विधायक गायत्री राजे पवार एवं सांसद मनोहर ऊटवाल के संयुक्त प्रयासों से इन कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हुई है। महापौर सुभाष शर्मा ने बताया कि आवासीय पट्टों के वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल पर ही मुख्यमंत्री […]

माँ हिन्दी के शब्दसूर्य थे श्री बालकवि बैरागी जी – शशिकान्त यादव

श्रद्धांजलि सभा संपन्न देवास। श्री लक्ष्मी निवास पर कवि, साहित्यकार, राजनेता श्री बालकवि बैरागी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कलागुरु राजकुमार चंदन ने कहा कि बड़ा साहित्यकार, लोकप्रिय कवि होना बहुत छोटी बात है लेकिन निर्दोष कवि साहित्यकार होना बड़ी बात है। बैरागी जी आजीवन निर्दोष कवि साहित्यकार रहे।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्री लक्ष्मी बाबूलाल […]

वेतन समझौते में आईबीए के अडियल रूख एवं अनावश्यक देरी के विरोध में किया प्रदर्शन

देवास। 17 मई को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैक्स यूनियन (यूएफबीयू) के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक, देवास मुख्य शाखा क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मुख देवास स्थित सभी बैंकों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा ग्यारहवें द्विपक्षीय वेतन समझौते में आईबीए द्वारा अडियल रूख एवं अनावश्यक देरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा नारेबाजी की गयी। भारतीय […]

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 19 मई को देवास में

देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 19 मई को आवासीय पट्टों के वितरण एवं अन्य विकास कार्यो के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा समस्त विभाग प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक ली जाकर उन्हें व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपी गई तथा कार्यो को समय पूर्व […]

जूडो कराते प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाडियों का सम्मान

देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के जूडो व कराते प्रशिक्षण केन्द्र के तीन खिलाडी पियुष भाटी, निशित शर्मा, हर्ष चौहान का चयन जबलपुर एस.ए.आई(स्पोट्र्स एक्टिविटी ऑफ इंडिया)ट्रेनिंग सेंटर के लिये हुआ है। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर म.प्र. साफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव सुदेश सांगते नेे खिलाडियों को बधाई दी व कहा कि […]

108 श्रीमद भागवत कथा महोत्सव 16 मई से

देवास। पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर नवविधि सामाजिक संस्था देवास द्वारा स्थानीय मंडी धर्मशाला में 16 से 22 मई 2018 तक 108 श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद भागवत पुराण का मूल पाठ 108 विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। जिसमें 108 यजमानों को मूल पाठ कराने तथा पूजा अर्चन का दिव्य लाभ प्राप्त […]

हड़ताल के 9 वेंं दिन इंजीनियर्स एसोसिएशन ने लिया निर्णय, जारी रहेगी हड़ताल

देवास। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के आव्हान पर देवास जिला समिति के समस्त सदस्य 2 मई से अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के 9 वें दिन सर्किट हाउस पर लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, आर.ई.एस., बी.आर.सी., पी.एच.ई, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के इंंजीनियरों ने बैठक आयोजित की जिसमें आगामी रणनीति तैयार […]

देश के 1008 जैन मंदिरों के साथ श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में मनाया प्रेम सूरीश्वरजी का 50 वां स्वर्गारोण दिवस

साध्वीजी देवेन्द्र श्रीजी के सानिध्य में विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ हुआ महाअभिषेक देवास। भारत भर के 1008 जैन मंदिरों के साथ श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आचार्य श्री प्रेम सूरीश्वरजी म.सा. का 50 वां स्वार्गारोहण दिवस 11 मई शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर साध्वीजी देवेन्द्रश्रीजी के सानिध्य में विभिन्न मंत्रोच्चार […]

गायत्री परिवार द्वारा जल शुद्धि अभियान के अंतर्गत मीठा तालाब की सफाई

देवास । अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार देवास द्वारा जल शुद्धि अभियान के अंतर्गत विगत दो दिनों से मीठा तालाब में सामूहिक श्रमदान कर साफ सफाई की गई । गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी एवं विकास चौहान ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के […]

निशुल्क ग्रीष्मकालीन सेल्फ डिफेंस कराते प्रशिक्षण शिविर

देवास। राजा राम नगर स्थित सिटी कान्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन सेल्फ डिफेंस कराते प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण स्कूल के डायरेक्टर अजीज कुरेशी द्वारा किया गया। इनका स्वागत कराते कोच दीपक बामनिया द्वारा किया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह निशुल्क कैंप खेल एवं युवक कल्याण विभाग व कराते […]

देहली पब्लिक वल्र्ड स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर

देवास। बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए देहली पब्लिक वल्र्ड स्कूल में 21 अपै्रल से ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जैसे नृत्य, वाद्य, कराते, रायफल शूटिंग, पेंटिग एवं अभिनयकला आदि का प्रशिक्षण योग्य शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। अभिनय कला के लिए (युके. हेलन ‘ओ’ ग्रेडी) की सदस्या रिचा, […]

जामगोद में खुलेगी शासकीय 6 करोड़ की लागत से पोषण आहार शासकीय फैक्ट्री 200 से अधिक महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मंत्री दीपक जोशी ने किया भूमिपूजन देवास। उज्जैन संभाग के ग्राम जामगोद में 6 करोड़पति रू की लागत से शासकीय पोषण आहार फैक्ट्री खुलेगी जिस का भूमि पूजन प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री दीपक जोशी ने भूमि पूजन रविवार को ग्राम जामगौद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक जोशी संबोधित करते […]

चेक बाउंस मामले में एक वर्ष का कारावास एवं 9 लाख 14 हजार रू का जुर्माना

देवास। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री हेमराज सनोडिया ने चेक बाउंस मामलें में फैसला सुनाया । परिवादी भगवानलाल चौधरी ने तरूण सुराना के विरूद्ध एक परिवाद न्यायालय में पेश किया था। परिवादी की ओर से एडव्होकेट राजेश जायसवाल ने पैरवी की । फैसले में न्यायिक मजिस्ट्रेड ने तरूण सुराना को एक वर्ष का कारावास तथा […]

टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन का गठन

देवास। टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुन गठन किया गया, जिसमें सीए मनीष राठी को अध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। साथ ही कार्यकारिणी में अच्युत मालाकार सचिव, चेतन जैन को सहसचिव, सीए कमलेश धनोतिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संरक्षक सीए अशोक महाजन, सीए एस.एम. जैन, सतीश गुप्ता, […]

सिवरेज योजना के कार्यो के साथ-साथ मार्गो के निर्माण का कार्य प्रगति पर

देवास/ शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे सिवरेज योजना के कार्यो के साथ-साथ मार्गो के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यो का निरीक्षण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा के साथ आवास नगर मे सिवरेज योजना के कार्यो के साथ ही रोड रेस्टोरेशन के कार्यो का निरीक्षण कर कार्यो […]