मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्षता मे संम्पन्न हुई

देवास/ नगर पालिक निगम देवास की मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्षता मे संम्पन्न हुई बैेठक मे वित्तिय वर्ष 2018-19 के राजस्व आय रू. 94 करोड 18 लाख 26 हजार पेंतीस एवं राजस्व व्यय 1 अरब 1 करोड 82 लाख 62 हजार 2 सौ तिरयालीस के बजट को अनुषंसित कर परिषद […]

माँ कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति द्वारा सिविल लाईन चौराहे पर मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष

देवास। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2075 वर्ष प्रतिपदा की सूर्योदय बेला में माँ कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति एवं रायसिंह सेंधव मित्र मण्डल द्वारा एबी रोड सिविल लाईन चौराहा पर प्रात: 8 बजे हिंदू नववर्ष का आव्हान ढोल ढमाके एवं आतिशबाजी कर किया जाएगा। आमजन को मंगल तिलक एवं गुड धनिया की प्रसाद वितरित कर नववर्ष […]

म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ देवास द्वारा जिलाधीश का सम्मान

देवास। म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ द्वारा संचालित दृष्टिहीन कन्या केन्द्र के पदाधिकारी एवं शिक्षिकाएं व दृष्टिहीन छात्राओं ने ग्राम उमरिया के रोशन की जिंदगी को रोशन करने पर जिलाधीश आशीषसिंह का शाल श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान कर बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि सेना एवं पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि के […]

नववर्ष की महामांगलिक होगी गुड़ी पड़वा पर गच्छाधिपति दौलतसागर सूरीश्वरजी एवं आचार्य नंदीवर्धनसागर जी तथा हर्षसागरजी का होगा पदार्पण

दो दिवसीय प्रवचन श्रृंखला का होगा आयोजन देवास। श्री आदेश्वर मंदिर आदिनाथ चौक, बड़ा बाजार पर गुड़ी पड़वा नववर्ष के उपलक्ष्य मेंं महामांगलिक का दिव्य आयोजन 18 मार्च रविवार को होगा। इस अवसर पर गच्छाधिपति का पद ग्रहण पश्चात पहली बार गच्छनायक श्री दौलतसागर सूरीश्वरजी म.सा. का देवास में नगर पदार्पण होगा। साथ ही आचार्य […]

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

देवास। प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट देवास द्वारा अपने सामजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए 15 मार्च को रोटरी क्लब देवास के तत्वाधान एवं स्थानीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफ ल आयोजन किया गया । प्रात: 10 बजे शिविर का शुभारंभ डॉ. गोवर्धन सिंह चंदेल अध्यक्ष-रोटरी क्लब, डॉ. जीतेन्द्र कुशवाह सचिव-रोटरी […]

विधायक, महापौर द्वारा 75 लाख की लागत के विकास कार्यो का शुभारंभ

देवास। शहर के विभिन्न वार्डो मे विधायक निधी एवं निगम निधी से नागरिको की आवागमन सुविधाओ के मद्देनजर मार्ग सीमेंटीकरण का तथा शहर के 3 विद्यालयो मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं लायब्रेरी कक्ष के निर्माण का भूमि पूजन देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा के साथ किया गया। कार्यो के शुभारंभ मे […]

ऐसा बच्चा जिसके साथ हर कोई सेल्फी लेना चाहता है….

बच्चे के साथ सेल्फी लेने के लिय लगी दिन भर भीड़… देवास। देवास जिले के गांव उमरिया(खातेगांव) को आज पूरा प्रदेश ही नही पूरा भारत जान चुका है कारण है चार साल का बच्चा “रोशन” जिसने अपने दम पर खुद की जिंदगी को रोशन किया। 10 मार्च 2018 का वो दिन था समय सुबह 11.30 […]

एक सोच ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की…..

देवास/ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्वत परिक्रमा का आयोजन 11 मार्च 18 को किया गया.. जिसमे शहर के हर जाति व धर्म के लोग मिल जुल कर हिस्सा लेते हे …और माँ की आराधना में परिक्रमा पूर्ण करते हे …इस परिक्रमा की जानकारी हेतु माँ चामुंडा माँ तुलजा भवानी भक्त मंडल द्वारा […]

पर्वत परिक्रमा यात्रा के स्वागत को लेकर की गई टिप्पणी झूठी एवं निराधार है – हाजी हारून शेख

देवास। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी हारून शेख ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि माँ चामुण्डा एवं माँ तुलजा भवानी भक्त मण्डल के संयोजक दुर्गेश अग्रवाल द्वारा पर्वत परिक्रमा यात्रा 11 मार्च को निकाली गई थी जिसके स्वागत को लेकर यह झूठी टिप्पणी एवं निराधार भ्रामक प्रचार श्री अग्रवाल का नाम लेकर […]

अवकाश के दिवसों में भी संपत्तिकर जमा कराया जा सकेगा

देवास। नगर पालिक निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में 31 मार्च तक बकाया संपत्तिकर, जलकर, जमा करने हेतु शासकीय अवकाशों के दिनों में नगर निगम के काउंटर खुले रहेंगे। आयुक्त विशालसिंह द्वारा करदाताओं के कर जमा कराने की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा निगम संपत्तिकर, जलकर विभाग के […]

माँ चामुण्डा-माँ तुलजा पर्वत परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अनेक प्रदेशों की कला संस्कृति प्रदर्शन ने मोह लिया सभी का मन देवास की शान एवं परम्परा बनी परिक्रमा को शहरवासियों ने दिया आत्मीय अपनापन माँ के भजनों पर जमकर थिरके नौ जवान एवं मातृ शक्ति नौ सिद्ध स्थलों की पवित्र ज्योत के हुए दर्शन देवास। भारत भर में प्रसिद्ध माँ चामुण्डा-माँ तुलजा के प्रति […]

पंडित दीनदयाल अन्त्योदय मिशन की सार्थकता आज सिद्ध हो रही है

देवास/ नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती मायासिह ने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्र्तगत निर्मित भवनो के 32 हितग्राहियों को अधिकार पत्र सौंपते हुये कहा कि पंडित दीनदयाल अन्त्योदय मिशन की सार्थकता आज सिद्ध हो रही है, जब हम निर्धन वर्ग के लोगो के सिरो पर पक्की छत उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को उचाईयॉ प्रदान कर उन्है […]

राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में देवेन्द्र पंडित को मिला प्रथम स्थान

देवास। म.प्र. पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के नवीन ऊर्जा परिसर पोलोग्राउंड इंदौर में आयोजित 40 वीं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक गायन एवं वादन स्पर्धा प्रतियोगिता में म.प्र. की 13 क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लिया। जिसमें देवास के गायक देवेन्द्र पंडित ने उम्दा प्रस्तुति देकर दाद बटोरी एवं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त […]

छायांकन विधा में बाहर के प्रकाश से अधिक अंतर्प्रकाश ज़रूरी-अंबा साराह

कैलाश सोनी के चित्रों में धडकता है जीवन, उनमें अंतर्निहित है चेतना कैलाश सोनी के छायाचित्रों की प्रदर्शनी केशव को निहारा हजारों आँखों ने देवास। 10 मार्च, छायांकन विधा आसान नहीं है, इसमें केवल बाहरी प्रकाश की ही नहीं अपितु भीतर के प्रकाश की भी महती आवश्यकता है। इसके बिना फोटो तो खींचे जा सकते […]

हजारों श्रद्धालुओं की आस्था कल करेगी माँ की परिक्रमा

पूरा शहर डूबेगा जगत जननी की आराधना में परिक्रमा पश्चात भोजन प्रसादी एवं पूजन अर्चन के विशिष्ट आयोजन होंगे देवास। हाथों में केशरिया-भगवा ध्वज लहराकर, संपूर्ण नगर के वातावरण को श्रद्धा एवं आस्था से परिपूर्ण बनाते हुए हजारों भक्त आज रविवार को माँ चामुण्डा एवं माँ तुलजा भवानी की परिक्रमा करेंगे। पूरा शहर माँ की […]

पर्वत परिक्रमा के आमंत्रण हेतु नगर एवं द्वार निमंत्रण यात्रा निकली

भीगते हुए नगर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति हुई सम्मिलित देवास। माँ चामुण्डा-माँ तुलजा भवानी के पवित्र टेकरी पर्वत की आगामी 11 मार्च रविवार को होने वाली पर्वत परिक्रमा में सम्मिलित होने हेतु भक्त मण्डल द्वारा 9 मार्च को भव्य नगर एवं द्वार निमंत्रण यात्रा निकाली गई। दुर्गेश अग्रवाल की अगुवाई […]

राम कथा की बैठक फाग उत्सव के साथ हुई संपन्न

देवास। चैत्री नवरात्री के पर्व पर कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की बैठक में फूलों की होली के साथ फाग उत्सव मनाया । समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक कथा संयोजक म.प्र.पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक संयोजक मण्डल के पदाधिकारी पूर्व महापौर […]

यातायात के नियमो का पालन करती महिलाओ की स्कूटर रैली निकली

अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ द्वारा स्कूटर रैली निकाली देवास । देवास की खुराना हीरो द्वारा अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ की स्कूटर रैली निकाली गयी। रैली खुराना हीरो से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी। रैली का समापन भी खुराना हीरो पर ही हुआ। इस अवसर पर सभी […]

हज उमराह अमन और प्रेम पैगाम है मक्का के लिये हाजियों का जत्था हुआ रवाना

देवास। इंदिरा नगर बीएनपी रोड रियाजुलजन्ना टूर्स के नेतृत्व में हज्जे बेतुल्ला (उमराह)पर जाने वाले हज यात्रियों को भावपूर्ण वातावरण में विदाई दी गई। इस अवसर पर आदर, सम्मान, प्रेम, आशीर्वाद, विदाई के गम और आंसू के बीच उत्साह, उल्लास और खुशी का प्रकट होना उपस्थितजनों को एक सूत्र में बांध गया। जब सबसे कम […]

म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी मांगों को लेकर करेंगे विधानसभा का घेराव

देवास। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएसशन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अब सड़क पर उतर गई है। अप्रैल 2017 में मुख्यमंंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन पर अपनी हड़ताल वापस लेने के उपरांत एक वर्ष बीतने पर भी म.प्र. के इंजीनियर्स पूरे देश में सबसे कम ग्रेड पे लेकर, 10-12 वर्षो से संविदा पर काम करते […]