देवास के आदित्य दुबे बने इंडिया नम्बर वन

देवास। म.प्र. सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुदेश सांगते ने बताया कि भोपाल में आयोजित 14 वीं राष्ट्रीय जूनियर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में देवास के आदित्य दुबे ने सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स इवेंट्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। देवास के अभिषेक परिहार ने मिक्स डबल्स इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। म.प्र. टीम में […]

एमजी हॉस्पिटल मैं पार्किंग व्यवस्था से परेशान है लोग

देवास/ एमजी हॉस्पिटल को लेकर सोशल मीडिया में किये सर्वे अनुसार लोगो ने 10 अंक में से अधिकतर 7 नम्बर दिए। जो कि एक बेहतर रेटिंग है। लेकिन जो वहां की सेवाओं से संतुष्ट नही है उनमें से कई लोगो ने 0 नबंर भी दिए। वही कई लोगो ने पार्किंग व्यवस्था ओर डॉक्टरों के समय […]

स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत रहवासी संघों एवं स्कूलों की बैठक ली

देवास। स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत स्वच्छ होटल, स्वच्छ हॉस्पिटल, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ रहवासी संघ, स्वच्छ बाज़ार संघ आदि की रैंकिंग की जाना है, इसी संबंध में 7 जून को निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा रहवासी संघों एवं स्कूलों की बैठक ली गयी जिसमें आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 के बारे […]

टीवीएस का महालोन एवं एक्सचेंज मेला – कई लोगो ने लाभ लिया इस मेले का

देवास/ एलएनबी क्लब एबी रोड पर 5 जून 2019 से 8 जून 2019 तक टीवीएस का महा लोन एवं एक्सचेंज मेला चल रहा है जिसमें कोई भी पुरानी गाड़ी लाए और नई गाड़ी ले जाएं वो भी बिना किसी डाउन पेमेंट पर…. साथ ही कोई भी टीवीएस वाहन की खरीदी पर एक चांदी का सिक्का […]

निगम सभापति पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

देवास। 22 मई को पार्षद व नगर निगम सभापति अंसार एहमद हाथीवाले पर जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, आरोपियों से 315 बोर का एक देसी कट्टा, 32 बोर की देसी पिस्टल मय 4 जिंदा राउण्ड एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

देवास ट्रफिक व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर लोगो ने दिए 0 नंबर

देवास/ सोशल मीडिया पर एक सर्वे किया गया जिसमें देवास के लोगो से यह पूछा गया था कि “देवास की ट्रैफिक व्यवस्था को आप 10 मे से कितने अंक देगे।” जबाव में कई लोगो ने 0 नबंर दिए। किसी ने 2 किसी ने 3 ओर 5 भी दिए। वही कई लोगो ने ट्रफिक व्यवस्था को […]

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने आज ममता दीदी को लिखी चिट्ठी

ममता बेनर्जी के जय श्री राम के विरोध के बाद पुरे भारत भर से लोग उन्हें जय श्री राम की चिट्ठी लिख रहे हे। अब ऐसे में हमारे खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा जी कैसे पीछे रह सकते हे। उन्होंने आज अपने क्षेत्र से इसी प्रकार की चिट्ठी की शुरुवात कर ममता दीदी को जय […]

शनि मंदिर जवाहर नगर में धूमधाम से मना शनि जन्मोत्सव

द्वारका मंत्री एवं आकाश अग्रवाल ने भजनों से किया मन्त्र मुग्ध शनि चालीसा ओर भजन संध्या हुई देवास। सोमवार को शानि जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जवाहर नगर स्थित श्री साई मंदिर परिसर मे शनि शिंगणापुर जैसे शनिधाम मे प्रात: कालीन अभिषेक आरती दोपहर 12 बजे जन्म समय पर आरती की गई । रात्रि […]

डॉक्टरों की लापरवाही से हुई गाय की मौत मुख्यमंत्री एवं गौ सेवा आयोग को की शिकायत

देवास। ग्राम खटाम्बा में चार पहिया वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे कि गाय का एक पैर टूट गया एवं उसे अंदरूनी चोंटे आई देवेन्द्रसिंह, रोहित गुर्जर, कुलदीपसिंह राजपूत, गजेन्द्रसिंह, अजय चावड़ा, अजय राजपूत, दीपक पटेल व अन्य लोगों ने गाय को उठाया तथा गांव के पशु चिकित्सक डॉ. गुप्ता को फोन किया। […]

मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे बिजली आउटसोर्स कर्मचारी

देवास। बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष शिव राजपूत ने बताया कि 2 जून को बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन की प्रांतीय बैठक चिनार पार्क भोपाल में रखी गई थी जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता व कर्मचारियों ने अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिसम निकाले गए मध्य प्रदेश के समस्त बिजली […]

हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए ग्रामीण छात्रों ने निकाली वाहन रैली

देवास। गदईशापिपलिया, बिन जाना हवन खेड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीण छात्रों ने गांव के सरकारी स्कूल से एक वाहन रैली जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकाली तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग की । ग्रामीण छात्र दीपक राठौर, फैजान […]

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए देवास के नए सांसद- महेंद्र सिंह सोंलकी

देवास शाजापुर लोकसभा के नए सांसद महेंद्र सिंह सोंलकी आज सोशल मिडिया में बहुत ट्रोल हुए। जिसका कारण सिर्फ इतना हे की उन्होंने अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद देवास में विजय जुलुस न निकालते हुए इंदौर शहर में विजय जुलुस निकाल लिया जो आज 2 जून को शाम मरीमाता गणेश मंदिर से खुद के निवास […]

100 बुलेट राइडर्स ने किया हेलमेट के प्रति जागरूक

कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से निकाली रैेली देवास। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से इंदौर की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस एण्ड टेक्नालॉजी ( आईआईएसटी) / फार्मेसी (आईआईपी)एवं मैनेजमेंट(आईआईएमआर) (राऊ -पीथमपुर रोड )इंदौर द्वारा 2 जून को कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से प्रात 9 बजे राइड्स ऑफ राइडर्स गु्रप […]

सास ने बहु को बेटी बनाकर योग्य बनाया फिर डोली में बैठाकर जीवन संवारा

देवास। नारी एक रूप अनेक वाली कहावत को देवास की संध्या शर्मा ने सार्थक कर दिया। उन्होंने बहु के रूप में सासु माँ की अंत समय तक सेवा की, बेटी के रूप में अपने माता पिता के संस्कारों का अनुसरण करते हुए सेवा भाव के साथ समय समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जब […]

देवास के किसानों को मिला न्याय

देवास के किसानो की हुई जीत मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा जी एवं ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के अथक प्रयासों से किसान भाइयों को मिला न्याय। देवास के कुछ व्यापारियो द्वारा ठगी कर जो पीड़ा किसानो को हुई थी, कॉंग्रेस सरकार ने उन्हे उनके हक़ का पैसा दिलवाया। देवास […]

औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र टोंकखुर्द में पर्सनालिटी डेवलपेंट शिविर संपन्न

देवास। औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र (आईटीआई)टोंकखुर्द में पर्सनालिटी डेवलपमेंट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काउंसलर डिंपल शर्मा ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा स्टे्रस मेनेजमेंट, टाईम मैनेजमेंट, स्टेज फियर के साथ साथ अपने मन के डर को समाप्त करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। आपने बताया कि जब तक हम […]

सुरक्षा की मांग को लेकर दूल्हा पहुंचा एसपी ऑफिस

पीपलरावां में हुई घटना के बाद एनाबाद के दूल्हे ने अभा बलाई महासंघ के साथ सौंपा ज्ञापन देवास। दलित समाज के शादी समारोह जुलूस के दौरान पथराव, लड़ाई का भय इस प्रकार प्रकट हो गया है कि अब शादी के पहले दूल्हे को भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देना पड़ रहा है। ऐसा ही एक […]

8 वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

हाटपीपल्या। थाना क्षेत्र के ग्राम मेंडिया की 8 वर्षीय एक मासूम बालिका के साथ युवक ने दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भिजवाया दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता के माता-पिता मजदूरी करने गये थे। बालिका अपनी उम्र के 2-3 बच्चों के साथ अपने आंगन में खेल रही थी, तभी […]

पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से बताए तम्बाकु के नुकसान

देवास। 31 मई को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में देवास जिला अस्पताल में विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आम जनता को तम्बाकु से होने वाली बीमारियों एवं मुंह के कैंसर के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. विजयसिंह, सिविल सर्जन […]

12 लाख की लागत के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

देवास। नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यो को आवागमन हेतु सुलभ बनाने की दिशा में वार्ड 25 में सिविल लाईन से वन मण्डल के मार्ग को डामरीकृत किया जाने के कार्य का शुभारंभ देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा एवं वार्ड पार्षद नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन के साथ किया गया। […]